फेडरल रिजर्व ने 0.25% बढ़ाया ब्याज, जल्दी ही रेट बढ़ने का सिलसिला थमने का भी दिया संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूती लेकिन SGX NIFTY करीब सवा सौ प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। फेड के फैसले के बाद कल नैस्डैक 2 परसेंट उछला है। अमेरिकी बाजार कल लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। डाओ जोन्स में दिखी 300 अंकों की रिकवरी आई। नैस्डेक 2%, S&P 500 1% चढ़कर बंद हुआ

अपडेटेड Feb 02, 2023 पर 10:11 AM
Story continues below Advertisement
टेक शेयरों में तेजी से नैस्डेक में उछाल आया जबकि AMD का शेयर करीब 13% चढ़कर बंद हुआ । वहीं मेटा का शेयर 10% से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूती लेकिन SGX NIFTY करीब सवा सौ प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। फेड के फैसले के बाद कल नैस्डैक 2 परसेंट उछला है। अमेरिकी बाजार कल लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। डाओ जोन्स में दिखी 300 अंकों की रिकवरी आई। नैस्डेक 2%, S&P 500 1% चढ़कर बंद हुआ। टेक शेयरों में तेजी से नैस्डेक में उछाल आया जबकि AMD का शेयर करीब 13% चढ़कर बंद हुआ । वहीं मेटा का शेयर 10% से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ। Peloton का शेयर घाटा कम होने से 26% चढ़ा है।

क्या है फेड का फैसला

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में एक बार फिर इजाफा किया है. हालांकि, फेड ने इस बार पहले के मुकाबले कम बढ़ोतरी की है। फेड ने यह भी संकेत दिया है कि आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी होती रहेगी। 0.25% की बढ़ोतरी के साथ अमेरिका में नीतिगत ब्याज दरें 4.5% - 4.75% की बीच है. इसके पहले दिसंबर बैठक में फेड ने 0.75% की बढ़ोतरी की थी। बाजार को भी इस बार उम्मीद थी की फेड ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी नहीं करेगा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोप पॉवेल ने कहा कि इस साल उन्हें उम्मीद नहीं है कि ब्याज दरों में कटौती होगी। उन्होंने कहा कि हम बॉन्ड मार्केट को लेकर चिंतित नहीं है।


Stock Market Today Live: SGX NIFTY दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

बढ़ा डॉलर पर दबाव

फेड के रुख में नरमी ने डॉलर पर दबाव बनाया है। और यह 9 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंच गया है। डॉलर इंडेक्स 101 के स्तर के नीचे लुढ़का है। लगातार तीसरे दिन डॉलर इंडेक्स में गिरावट जारी है।

बढ़ा सोने का निखार

फेड के फैसले से सोने का भाव 10 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा है। COMEX पर सोना 1,972.30 डॉलर तक पहुंचा है। लगातार चौथे महीने सोने में तेजी जारी है। सोने का भाव कल 2% से ज्यादा चढ़ा है। बीते 4 महीनों में सोना करीब 19% चढ़ा है। फे़ड के रुख में नरमी से सोने के भाव चढ़े है। डॉलर में जारी कमजोरी से भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

बढ़ा क्रूड पर दबाव

कच्चा तेल कल करीब 3% लुढ़का है। ब्रेंट का भाव कल $82.39 तक लुढ़का है जबकि आज ब्रेंट में $83 के ऊपर कारोबार हो रहा है। कल WTI $76.06 तक लुढ़का है। आज WTI में $77 के करीब कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों की चाल

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 155.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 27,391.85 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.46 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.83 फीसदी चढ़कर 15,547.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 22,164.30 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.57 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट सपाट नजर आ रहा है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।