Get App

Federal Reserve 18 दिसंबर को इंटरेस्ट रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स घटा सकता है, इसका इंडिया पर पड़ेगा क्या असर?

Federal Reserve 18 दिसंबर को अपनी मॉनेटरी पॉलिसी पेश करेगा। अनुमान है कि वह इंटरेस्ट रेट में एक-चौथाई फीसदी की कमी कर सकता है। इसका इंडिया सहित दुनियाभर के स्टॉक मार्केट्स पर असर पड़ेगा। इधर, इंडिया में भी फरवरी में इंटरेस्ट रेट में कमी करने का दबाव बढ़ेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2024 पर 11:12 AM
Federal Reserve 18 दिसंबर को इंटरेस्ट रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स घटा सकता है, इसका इंडिया पर पड़ेगा क्या असर?
CME FedWatch Tool के मुताबिक, 16 दिसंबर को 97.1 फीसदी इनवेस्टर्स का मानना है कि Federal Reserve इस हफ्ते इंटरेस्ट रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कमी करेगा।

इंडिया सहित दुनियाभर के मार्केट्स की निगाहें 18 दिसंबर पर लगी हैं। 18 दिसंबर को अमेरिकी केंद्रीय बैंक अपनी मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान करेगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह नया साल शुरू होने से पहले सबसे बड़ा इवेंट होगा। अनुमान है कि इनफ्लेशन हाल में बढ़ने के बावजूद फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट में कमी का सिलसिला जारी रखेगा। वह इंटरेस्ट रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स यानी एक-चौथाई फीसदी की कमी कर सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार निगाहें इंटरेस्ट रेट में कटौती से ज्यादा मॉनेटी पॉलिसी में नरमी के ऐलान पर लगी हैं।

रेट का इक्विटी मार्केट्स पर पॉजिटिव असर

CME FedWatch Tool के मुताबिक, 16 दिसंबर को 97.1 फीसदी इनवेस्टर्स का मानना है कि Federal Reserve इस हफ्ते इंटरेस्ट रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कमी करेगा। एक दिन पहले 96 फीसदी इनवेस्टर्स ने 18 दिसंबर को 25 बेसिस प्वाइंट्स की कमी का अनुमान जताया था। करीब 3 फीसदी से कम इनवेस्टर्स ने इंटरेस्ट रेट में कोई कमी नहीं होने का अनुमान जताया है। Fident Asset Management के फाउंडर और सीआईओ ऐश्वर्य दधीच ने कहा कि फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट में एक-चौथाई फीसदी की कमी कर सकता है। उनका मानना है कि इसका इक्विटी मार्केट्स पर अच्छा असर पड़ेगा।

यूएस इकोनॉमी की सेहत के बारे में भी बताएगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें