Fertiliser Stocks: फर्टिलाइजर शेयरों में 20% तक की तूफानी तेजी; NFL और RCF में लगा अपर सर्किट, जानें कारण

Fertiliser Stocks: सरकारी फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयरों में आज 20 जून को जबरदस्त तेजी देखी गई। नेशनल फर्टिलाइजर्स (NFL), चंबल फर्टिलाइजर्स, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) जैसे फर्टिलाइजर्स स्टॉक एक झटके में 20 फीसदी तक उछल गए। इन शेयरों में तेजी इस खबर के बाद आई कि सरकार फर्टिलाइजर्स पर से गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) हटाने पर विचार कर रही है

अपडेटेड Jun 20, 2024 पर 6:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Fertiliser Stocks: NFL का शेयर 20 प्रतिशत उछलकर 151.09 रुपये के भाव पर बंद हुआ

Fertiliser Stocks: सरकारी फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयरों में आज 20 जून को जबरदस्त तेजी देखी गई। नेशनल फर्टिलाइजर्स (NFL), चंबल फर्टिलाइजर्स, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) जैसे फर्टिलाइजर्स स्टॉक एक झटके में 20 फीसदी तक उछल गए। इन शेयरों में तेजी इस खबर के बाद आई कि सरकार फर्टिलाइजर्स पर से गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) हटाने पर विचार कर रही है। मोदी 3.0 सरकार में जीएसटी काउंसिल की पहली बैठक शनिवार (22 जून) को होने वाली है। अटकलें हैं कि इस बैठक में फर्टिलाइजर्स को जीएसटी के दायरे से बाहर करने का फैसला लिया जा सकता है।

यह अटकलें इसलिए लगी हैं क्योंकि फिटमेंट कमिटी ने फर्टिलाइजर्स को जीएसटी से छूट देने का प्रस्ताव दिया है। काउंसिल का मानना ​​है कि पूरी तरह छूट देने से ड्यूटी इनवर्जन का मामला बन सकता है।

इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने हाल ही में धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास सहित 14 खरीफ सीजन की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाने का ऐलान किया है। निवेशकों को उम्मीद है कि MSP में बढ़ोतरी से किसानों की खरीद क्षमता बेहतर होगी, जिससे वे फर्टिलाइजर्स जैसे कृषि उत्पादों में अधिक निवेश के लिए आकर्षित होंगे।


नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (NFL) का शेयर 20 प्रतिशत उछलकर 151.09 रुपये के भाव पर बंद हुआ। यह इसका पिछले 52-हफ्तों का नया उच्चतम स्तर है। वहीं चंबल फर्टिलाइजर का शेयर 19.32 फीसदी उछलकर 558 रुपये पर बंद हुआ। इसने भी दिन के कारोबार के दौरान 561.15 रुपये का अपना नया उच्चतम स्तर छुआ।

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स का शेयर भी 20 प्रतिशत उछलकर 222.26 रुपये के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर के शेयरों में भी 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा और इसने 1,090.3 रुपये का नया उच्च स्तर छुआ।

इसके अलावा दीपक फर्टिलाइजर्स (11.74% ऊपर), मद्रास फर्टिलाइजर्स (19.91 प्रतिशत ऊपर), गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (9.42 प्रतिशत ऊपर), पारादीप फॉस्फेट्स (15.04 प्रतिशत ऊपर), जुआरी इंडस्ट्रीज (6.31 प्रतिशत ऊपर), कोरोमंडल इंटरनेशनल (4.08 ऊपर) और रैलिस इंडिया (3.66% ऊपर) जैसे शेयर भी आज मजबूत लाभ के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- HDFC Bank के शेयरों पर Mutual funds का भरोसा बरकरार, लगातार पांचवें महीने की खरीदारी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।