Get App

Fertiliser Stocks: फर्टिलाइजर शेयरों में 20% तक की तूफानी तेजी; NFL और RCF में लगा अपर सर्किट, जानें कारण

Fertiliser Stocks: सरकारी फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयरों में आज 20 जून को जबरदस्त तेजी देखी गई। नेशनल फर्टिलाइजर्स (NFL), चंबल फर्टिलाइजर्स, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) जैसे फर्टिलाइजर्स स्टॉक एक झटके में 20 फीसदी तक उछल गए। इन शेयरों में तेजी इस खबर के बाद आई कि सरकार फर्टिलाइजर्स पर से गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) हटाने पर विचार कर रही है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 20, 2024 पर 6:59 PM
Fertiliser Stocks: फर्टिलाइजर शेयरों में 20% तक की तूफानी तेजी; NFL और RCF में लगा अपर सर्किट, जानें कारण
Fertiliser Stocks: NFL का शेयर 20 प्रतिशत उछलकर 151.09 रुपये के भाव पर बंद हुआ

Fertiliser Stocks: सरकारी फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयरों में आज 20 जून को जबरदस्त तेजी देखी गई। नेशनल फर्टिलाइजर्स (NFL), चंबल फर्टिलाइजर्स, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) जैसे फर्टिलाइजर्स स्टॉक एक झटके में 20 फीसदी तक उछल गए। इन शेयरों में तेजी इस खबर के बाद आई कि सरकार फर्टिलाइजर्स पर से गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) हटाने पर विचार कर रही है। मोदी 3.0 सरकार में जीएसटी काउंसिल की पहली बैठक शनिवार (22 जून) को होने वाली है। अटकलें हैं कि इस बैठक में फर्टिलाइजर्स को जीएसटी के दायरे से बाहर करने का फैसला लिया जा सकता है।

यह अटकलें इसलिए लगी हैं क्योंकि फिटमेंट कमिटी ने फर्टिलाइजर्स को जीएसटी से छूट देने का प्रस्ताव दिया है। काउंसिल का मानना ​​है कि पूरी तरह छूट देने से ड्यूटी इनवर्जन का मामला बन सकता है।

इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने हाल ही में धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास सहित 14 खरीफ सीजन की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाने का ऐलान किया है। निवेशकों को उम्मीद है कि MSP में बढ़ोतरी से किसानों की खरीद क्षमता बेहतर होगी, जिससे वे फर्टिलाइजर्स जैसे कृषि उत्पादों में अधिक निवेश के लिए आकर्षित होंगे।

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (NFL) का शेयर 20 प्रतिशत उछलकर 151.09 रुपये के भाव पर बंद हुआ। यह इसका पिछले 52-हफ्तों का नया उच्चतम स्तर है। वहीं चंबल फर्टिलाइजर का शेयर 19.32 फीसदी उछलकर 558 रुपये पर बंद हुआ। इसने भी दिन के कारोबार के दौरान 561.15 रुपये का अपना नया उच्चतम स्तर छुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें