Fertilizer subsidy : आज होने वाली कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। रबी सीजन के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला आया है। इससे फर्टिलाइजर कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। कैबिनेट ने रबी सीजन के लिए 28,000 करोड़ रुपये की फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। थोड़ी देर में इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक NPK फर्टिलाइजर के लिए सब्सिडी को मंजूरी मिल गई है। दोपहर 3 बजे कैबिनेट की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी जाएगी।
