बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने निफ्टी ने कल हमारे 24,800 के लक्ष्य को हासिल किया। 23,800 से आवाज पर लॉन्ग कैरी करने का नजरिया रहा है। 24,800 पर थोड़ी मुनाफावसूली करनी जरूरी है । 24,800-25,000 का जोन थोड़ा फंसने वाला है। 25,000 के ऊपर 25,700 तक की एक और स्विंग मिलेगी। बैंक निफ्टी अब अपने शिखर से सिर्फ 864 अंक दूर है।
