Get App

Delhi-Patna Vande Bharat: दिवाली-छठ पर बिहार जाना होगा आसान, 16 अक्टूबर से दौड़ेगी नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन! जानें- किराया, टाइमिंग और स्टॉपेज

Delhi-Patna Vande Bharat: इस साल दिवाली और छठ पूजा पर बिहार जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने खास इंतजाम किया है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और पटना के बीच 'वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन' चलाने की घोषणा की गई है। इस ट्रेन से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले उन यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो दिवाली और छठ पूजा के मौके पर अपने घर बिहार जाना चाहते हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 14, 2026 पर 11:50 AM
Delhi-Patna Vande Bharat: दिवाली-छठ पर बिहार जाना होगा आसान, 16 अक्टूबर से दौड़ेगी नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन! जानें- किराया, टाइमिंग और स्टॉपेज
Delhi-Patna Vande Bharat: बिहार की राजधानी पटना से नई दिल्ली के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की गई है

Delhi-Patna Vande Bharat: दिवाली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और बिहार की राजधानी पटना के बीच 16 कोच की स्पेशल 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस स्टेशल ट्रेन के चलने से प्रमुख त्योहारों पर बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन होकर गुजरेगी, जिससे उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी सुविधा मिल सकती है। इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले उन यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है, जो दिवाली और छठ पूजा के मौके पर अपने घर बिहार जाना चाहते हैं

16, 17, 18 और 19 अक्टूबर को होगा संचालन

'अमर उजाला' की एक रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली से यह स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस 16 और 18 अक्टूबर 2026 को चलेगी। वहीं, पटना से वापसी के दौरान यह ट्रेन 17 और 19 अक्टूबर 2026 को संचालित होगी। इसके बाद 21 अक्टूबर से 26 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। त्योहारों के दौरान दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में विशेष ट्रेन चलाने का उद्देश्य यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि त्योहार के समय घर जाने वाले लोगों को यात्रा में सहूलियत मिल सके।

16 कोच की होगी स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें