FIIs ने भारतीय इक्विटी मार्केट में की 1,944 करोड़ रुपये की खरीदारी, DIIs ने भी 2,896 करोड़ रुपये के शेयरों पर लगाया दांव

डीआईआई ने कल के कारोबारी सत्र में 13,341 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 10,445 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, एफआईआई ने 16,776 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और कल को कारोबार के दौरान 14,831 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

अपडेटेड Aug 24, 2024 पर 11:50 AM
Story continues below Advertisement
भारतीय इक्विटी बाजार में पूरे हफ्ते स्थिर और क्रमिक बढ़त देखने को मिली। हफ्ते के अंत में निफ्टी 24835 के हाइएस्ट वीकली क्लोजिंग के करीब पहुंच गया

NSE द्वारा 23 अगस्त को जारी आंकड़ों के मुताबिक घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) 2,896 करोड़ रुपये के शेयरों के नेट बॉयर रहे, जबकि विदेशी निवेशकों (FII) ने 1,944 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। डीआईआई ने कल के कारोबारी सत्र में 13,341 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 10,445 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, एफआईआई ने 16,776 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और कल को कारोबार के दौरान 14,831 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस साल अब तक FIIने 1.27 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। वहीं, DII ने 3.12 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

fii-dii-on-Aug 23

मार्केट व्यू


कल 23 अगस्त को कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 33.02 अंक या 0.04 फीसदी बढ़कर 81,086.21 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 11.65 अंक या 0.05 फीसदी बढ़कर 24,823.15 पर बंद हुआ। निफ्टी पर सबसे ज्यादा फायदे वाले शेयरों में बजाज ऑटो, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, सन फार्मा और भारती एयरटेल रहे, जबकि ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में विप्रो, ओएनजीसी, डिविस लैब्स, एलटीआईमाइंडट्री और इंफोसिस शामिल रहे। सेक्टरों में ऑटो इंडेक्स में तेजी रही। जबकि, मेटल, रियल्टी, मीडिया, पीएसयू बैंक और आईटी में 0.5-2.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

US Markets: पॉवेल ने सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद जताई, वॉल स्ट्रीट में दिखा तेजी का रुख

बाजार के बारे में बात करते हुए एंजेल वन लिमिटेड के ओशो कृष्ण ने कहा कि भारतीय इक्विटी बाजार में पूरे हफ्ते स्थिर और क्रमिक बढ़त देखने को मिली। हफ्ते के अंत में निफ्टी 24835 के हाइएस्ट वीकली क्लोजिंग के करीब पहुंच गया। छोटे और मझोले शेयरों के साथ-साथ दिग्गजों और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों की सक्रिय भागीदारी ने बाजार को लिए एक मजबूत आधार स्थापित कर दिया है। इससे बाजार के सेंटीमेंट में भी सुधार हुआ है। इस पूरे हफ्ते बाजार पर तेजड़िए हावी रहे। मजबूत एडवांस-डिक्लाइन रेशियो ने निफ्टी इंडेक्स को वीकली टाइम फ्रेम पर बियरिश गैप को भरने में मदद की।

कृष्ण ने आगे कहा कि अब अगर ग्लोबल मार्केट से कोई खराब खबर नहीं आती है तो हमारे बाजारों का प्रदर्शन अच्छा रहने की संभावना है। बैंकिंग सेक्टर से कोई भी योगदान हमारे बाजारों को बहुत जरूरी प्रोत्साहन प्रदान करेगा। ऐसा होने बेंचमार्क खुले आसमान में पहुंच जाएगा। लेकिन बाजार भागीदारों को सतर्क रहने की सलाह होगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।