Get App

FIIs/FPIs ने भारतीय बाजारों में 318 करोड़ रुपये की बिकवाली की,DIIs ने 1773 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

इस साल अब तक, FIIs ने 2.81 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं, जबकि DIIs ने 7.69 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। FIIs/FPIs ने कल भारतीय बाजारों में 318 करोड़ रुपये की बिकवाली की। वहीं, DIIs ने 1,773 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Dec 27, 2025 पर 11:41 AM
FIIs/FPIs ने भारतीय बाजारों में 318 करोड़ रुपये की बिकवाली की,DIIs ने 1773 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे
Stock market news : पिछले छोटे हफ़्ते में,बेंचमार्क इंडेक्स में ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। निफ्टी 0.3 फीसदी ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स 112 अंक ऊपर बंद हुआ

विदेशी निवेशक (FIIs/FPIs) 26 दिसंबर को फिर से नेट सेलर बन गए, उन्होंने बुधवार को भारतीय बाजारों में 318 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, शुरुआती एक्सचेंज डेटा के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 1,773 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। कल के ट्रेडिंग सेशन के दौरान, DIIs ने 9981 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 8208 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके उलट, FIIs ने 12832 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, लेकिन कुल 13149 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस साल अब तक, FIIs ने 2.81 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं, जबकि DIIs ने 7.69 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

विदेशी संस्थागत निवेशक ने बुधवार को  लगातार तीसरे सेशन में नेट सेलिंग करते दिखे। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी.के. विजयकुमार का कहना है कि 2025 की तीसरी तिमाही में US GDP की 4.3 फीसदी से ज़्यादा की ग्रोथ US मार्केट को मज़बूती दे रही है। AI कंपनियों सहित US कंपनियों का ज़्यादा और बढ़ता प्रॉफ़िट दूसरे FIIs, खासकर हेज फंड्स को आने वाले समय में भारत में सेलिंग बढ़ाने के लिए प्रेरित कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें