FIIs Inflows: 15 दिनों में झोंके ₹71,000 करोड़! भारतीय बाजार में FIIs की धमाकेदार वापसी, इन 2 सेक्टरों पर रहे मेहरबान

FIIs Inflows into Indian Stocks: FIIs ने पिछले 15 सत्रों में ताबड़तोड़ $7.5 बिलियन का भारी निवेश किया है। अक्टूबर महीने के दौरान विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी से लगभग 2.2 अरब डॉलर निकाले थे। नवंबर के शुरुआती छह सत्रों में ही FIIs ने लगभग ₹53,000 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। वैसे यह धमाकेदार खरीदारी हर जगह नहीं, बल्कि केवल दो सेक्टरों में सिमटी हुई है। जानिए FIIs कहा लगा रहे पैसा

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 2:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नवंबर के शुरुआती छह सत्रों में ही FIIs ने लगभग ₹53,000 करोड़ के शेयर खरीदे हैं

FIIs Inflows into Indian Stocks: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर से जोरदार वापसी की है। NDSL के आंकड़ों के मुताबिक, FIIs ने पिछले 15 सत्रों के दौरान भारतीय शेयरों में कुल 7.5 अरब डॉलर यानी करीब ₹71,000 करोड़ का तगड़ा निवेश किया है। हालांकि, इस बार विदेशी निवेशकों की यह खरीदारी पूरी तरह से चुनिंदा ही है और इसका सबसे ज्यादा फायदा टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी सेक्टर को मिला है।

अक्टूबर महीने के दौरान विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी से लगभग 2.2 अरब डॉलर निकाले थे, क्योंकि अधिकांश खरीदारी अक्टूबर के आखिरी हफ्तों और नवंबर की शुरुआत में हुई। नवंबर के शुरुआती छह सत्रों में ही FIIs ने लगभग ₹53,000 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।

टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी शेयरों पर सबसे बड़ा दांव


अक्टूबर में बिकवाली के बावजूद, FIIs का मुख्य फोकस टेक्नोलॉजी और टेलीकॉम सेक्टर पर ही रहा:

टेक्नोलॉजी सेक्टर: FIIs ने आईटी सेक्टर में कुल 1.4 अरब डॉलर का शुद्ध निवेश किया है। वैश्विक स्तर पर आ रही AI बिकवाली के बीच घरेलू आईटी कंपनियों को इसके एक बेहतरीन हेज के रूप में देखा जा रहा है, जिसके चलते इस सेक्टर में खरीदारी बढ़ी है।

टेलीकॉम सेक्टर: जियो प्लेटफॉर्म्स के इश्यू को विदेशी निवेशकों से मिले रिकॉर्ड रिस्पॉन्स के कारण टेलीकॉम शेयरों में 70 करोड़ डॉलर का भारी इनफ्लो दर्ज किया गया।

FIIs Inflows: 15 दिनों में झोंके ₹71,000 करोड़! भारतीय बाजार में FIIs की धमाकेदार वापसी, इन 2 सेक्टरों पर रहे मेहरबान FIIs का मुख्य फोकस टेक्नोलॉजी और टेलीकॉम सेक्टर ही रहा है

किन सेक्टरों से सबसे ज्यादा पैसा निकाला?

मोतीलाल ओसवाल के आंकड़ों के मुताबिक, FIIs का रुख सबसे ज्यादा बिकवाली का इन सेक्टरों में रहा:

  • FMCG Sector: एफएमसीजी शेयरों से 1 अरब डॉलर की निकासी देखी गई।
  • Financial Services: वित्तीय सेवाओं के शेयरों से भी 1 अरब डॉलर निकाले गए।
  • Automobiles: ऑटोमोबाइल सेक्टर से करीब 80 करोड़ डॉलर की निकासी हुई।

मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज की क्या है राय?

भले ही इनफ्लो का आंकड़ा बहुत बड़ा है, लेकिन जानकारों का मानना है कि यह रिकवरी अभी ब्रॉड-बेस्ड नहीं है, बल्कि पूरी तरह से स्टॉक और सेक्टर-स्पेशिफिक है।

ICICI Direct का कहना है कि, 'एआई बेस्ड मोमेंटम के कारण भारतीय बाजार अपने वैश्विक समकक्षों से पीछे चल रहे थे। हालांकि, वैश्विक स्तर पर एआई-ड्रिवेन शेयरों में आई हालिया बिकवाली ग्रोथ-ओरिएंटेड भारतीय बाजार के लिए एक सपोर्टिव टेलविंड साबित हो सकती है'।

Motilal Oswal के अनुसार, 'भारत के मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल्स, शानदार कॉर्पोरेट कमाई, 2024 के पीक लेवल से वैल्यूएशन में आई करेक्शन और मजबूत घरेलू तरलता के चलते ग्लोबल एआई ट्रेड में किसी भी नरमी से भारत जैसे उभरते बाजारों में FIIs की दिलचस्पी और तेजी से बढ़ सकती है। इसके अलावा, लार्ज-कैप शेयरों में FII बिकवाली कम होने से मिड-स्मॉलकैप्स की तुलना में लार्ज-कैप शेयरों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।