Finolex Cables के शेयरों में आज लगभग 6 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। इस समय यह स्टॉक NSE पर 631.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में यह 637.70 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था जो कि इसका 52-वीक हाई है। इतना ही नहीं, पिछले 6 दिनों में यह शेयर लगभग 17 फीसदी चढ़ चुका है। दरअसल, कंपनी ने दिसंबर तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़कर 1,150 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। राजस्व में यह बढ़ोतरी प्राइस हाइक के चलते हुई है।
कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 42 फीसदी बढ़ा है और यह 135 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, ऑपरेटिंग रेवेन्यू 37 फीसदी बढ़कर 174 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने वायर वॉल्यूम में 24 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। तांबे की कीमतों में कम अस्थिरता के कारण इसका ऑपरेटिंग मार्जिन पिछले वर्ष की तुलना में 110 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गया। 10 लाख करोड़ रुपये के नियोजित पूंजीगत व्यय के साथ, 33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, और अधिक निवेशकों के रियल एस्टेट क्षेत्र में आने की संभावना है, जिससे फिनोलेक्स केबल्स को लाभ होगा। कंपनी को इंफ्रास्ट्रक्चर हाउसिंग सेक्टर, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स, मेट्रो और टेलीकम्युनिकेशन (5G) में ग्रोथ से फायदा होने की उम्मीद है।
जेफरीज ने कहा कि स्टॉक की क्षमता को देखते हुए यह अंडरवैल्यूड है। ब्रोकरेज ने इसे Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 710 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इसका मतलब है कि निवेशकों को मौजूदा लेवल पर निवेश से 12 फीसदी तक का मुनाफा हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)