मार्च सीरीज का पहला दिन बाजार के लिए शुभ, जानें चुनावी सालों में इस महीने कैसा रहा है बाजार का रिटर्न

निफ्टी बैंक के रिटर्न के बारे में जानकारी देते हुए सुमित मेहरोत्रा ने कहा कि साल 2009 में बैंक निफ्टी ने मार्च महीने में 3.7% का रिटर्न दिया था। जबकि साल 2014 में मार्च महीने में बैंकिंग इंडेक्स ने जोरदार तेजी दिखाते हुए 18.9% का रिटर्न दिया था। अगले आम चुनाव के साल 2019 में मार्च महीने में बैंक निफ्टी ने 13.5% का रिटर्न दिया

अपडेटेड Mar 01, 2024 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 15 साल के आकड़ों के मुताबिक मार्च में बाजार में तेजी दिखी है। निफ्टी में औसतन 7% की तेजी रहती है। मिडकैप-स्मॉलकैप में औसतन 10% तक का उछाल देखने को मिला

मार्च सीरीज का पहला दिन ही बाजार के लिए शुभ रहा है। पहले दिन ही बाजार ने नया रिकॉर्ड जम दिया है। इस साल देश में लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। राजनीतिक पार्टियां चुनाव के लिए अपनी रणनीतियां बनाने में लगी हुई हैं। पार्टियों की तरफ से विभिन्न घोषणाएं हो रही हैं। शेयर बाजार भी चुनाव को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है। फरवरी महीने से बाजार में तेजी की लहर देखने को मिल रही है। मार्च की बात करें तो अभी तक के आंकड़ें बताते हैं कि जब भी चुनावी साल होता है। उस समय मार्च महीने में पहले से ही बाजार में जोरदार उत्साहत देखने को मिलता है।

चुनावी साल में मार्च महीने में बाजार के रिटर्न का रिकॉर्ड बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा ने कहा कि चुनावी साल में बाजार के लिए मार्च का महीना गुलजार रहता है। बीते 15 साल के आकड़ों में बाजार में तेजी दिखी है। निफ्टी में औसतन 7% की तेजी रहती है। मिडकैप-स्मॉलकैप में औसतन 10% तक का उछाल देखने को मिला है।

मार्च में निफ्टी के रिटर्न

चुनावी साल 2009 के आंकड़े पर नजर डालें तो इस महीने में बेंचमार्क निफ्टी ने 7.8% का रिटर्न दिया था। इसके बाद हुए अगले आम चुनाल के साल 2014 में 7.3% का रिटर्न निफ्टी ने दिया। जबकि 2019 की बात करें तो उस साल मार्च महीने में निफ्टी ने 7.5% का रिटर्न दिया है।


बैंक निफ्टी में स्क्रीन देख कर ही दोनों तरफ का ट्रेड लें, हिंडाल्को और गेल पर रखें नजर- अनुज सिंघल

मार्च में निफ्टी बैंक के रिटर्न

बैंकिंग इंडेक्स के रिटर्न पर जानकारी देते हुए सुमित मेहरोत्रा ने कहा कि साल 2009 में बैंक निफ्टी ने मार्च महीने में 3.7% का रिटर्न दिया था। जबकि साल 2014 में मार्च महीने में बैंकिंग इंडेक्स ने जोरदार तेजी दिखाते हुए 18.9% का रिटर्न दिया था। अगले आम चुनाव के साल 2019 में मार्च महीने में बैंक निफ्टी ने 13.5% का रिटर्न दिया।

मार्च में मिडकैप की दहाड़

मिडकैप इंडेक्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो साल 2009 में मिडकैप इंडेक्स ने मार्च महीने में 5.7% का रिटर्न दिया था। जबकि साल 2014 में मार्च महीने में मिडकैप इंडेक्स ने जोरदार तेजी दिखाते हुए 10.4% का रिटर्न दिया था। अगले आम चुनाव के साल 2019 में मार्च महीने में मिडकैप ने 9.7% का रिटर्न दिया।

मार्च में स्मॉलकैप के रंग जोरदार

मार्च मही में स्मॉलकैप ने भी अच्छा परफॉर्म किया। साल 2009 में स्मॉलकैप इंडेक्स ने मार्च महीने में 7.1% का रिटर्न दिया था। जबकि साल 2014 में मार्च महीने में स्मॉलकैप इंडेक्स ने जोरदार तेजी दिखाते हुए 11.1% का रिटर्न दिया था। अगले आम चुनाव के साल 2019 में मार्च महीने में स्मॉलकैप ने 13.3% का रिटर्न दिया।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।