IRFC Share Price: घरेलू मार्केट में लिस्टेड पहली पीएसयू एनबीएफसी और इंडियन रेलवे की वित्तीय इकाई आईआरएफसी के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से जमकर खरीदारी का रूझान दिख रहा है। इसके शेयर महज दो दिनों में करीब 14 फीसदी उछल गए। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (Indian Railway Finance Corporation- IRFC) के शेयर 15 नवंबर को 25.20 रुपये के भाव पर बंद हुए थे जो आज 17 नवंबर को बीएसई पर इंट्रा-डे में 28.70 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गए थे यानी कि महज दो दिनों में यह 14 फीसदी मजबूत उछल गया। हालांकि बाद में प्रॉफिट बुकिंग के चलते इसमें थोड़ी नरमी आई और यह 6.69 फीसदी की बढ़त के साथ 27.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
