इस हफ्ते Anthem Biosciences समेत 5 कंपनियों का लॉक-इन खत्म, ₹25000 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए हो जाएंगे फ्री

Midwest के 6 लाख शेयर 19 जनवरी को ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। Laxmi Dental का एक साल का लॉक-इन पीरियड 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। Anthem Biosciences की बकाया इक्विटी का 69% हिस्सा 22 जनवरी को ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 8:38 AM
Story continues below Advertisement
शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे।

19 जनवरी से शुरू हुए इस हफ्ते में 5 कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। इसके बाद लाखों शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। ये कंपनियां- मिडवेस्ट लिमिटेड, कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट लिमिटेड, KSH इंटरनेशनल लिमिटेड, लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड, और एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड हैं। ट्रेड के लिए फ्री होने जा रहे शेयरों की कुल वैल्यू लगभग ₹25000 करोड़ है। ध्यान रहे कि शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। वे सिर्फ ट्रेड के लिए एलिजिबल हो जाते हैं।

Midwest

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, कंपनी के 6 लाख शेयर 19 जनवरी को ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की बकाया इक्विटी के 2% के बराबर हैं। कंपनी का 3 महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। करेंट मार्केट प्राइस के आधार पर फ्री हो रहे शेयरों की कुल वैल्यू ₹85.62 करोड़ है।


Capital Infra Trust

इसकी 7.47 करोड़ यूनिट 19 जनवरी को ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगी। कंपनी का एक साल का लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। इन यूनिट्स की संख्या ट्रस्ट की बकाया इक्विटी का 27% है। वैल्यू ₹552 करोड़ है।

KSH International

कंपनी का एक महीने का लॉक-इन पीरियड 19 जनवरी को खत्म हो रहा है। इसके बाद 28 लाख शेयर या बकाया इक्विटी का 4% ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। फ्री होने वाले शेयरों की कुल वैल्यू ₹102.3 करोड़ है।

Laxmi Dental

लक्ष्मी डेंटल के 71 लाख शेयर या बकाया इक्विटी का 13% हिस्सा मंगलवार, 20 जनवरी को ट्रेड के लिए पात्र हो जाएगा। कंपनी का एक साल का लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू ₹172.2 करोड़ है।

Anthem Biosciences

एंथम बायोसाइंसेज के 38.72 करोड़ शेयर या इसकी बकाया इक्विटी का 69% हिस्सा गुरुवार, 22 जनवरी को ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। कंपनी का 6 महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। ट्रेडिंग के लिए फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू ₹23,619 करोड़ है।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, एशियाई बाजारों में दबाव, ट्रंप के एक और ट्रेड वॉर की आशंका के बीच US डॉलर गिरा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।