इन 5 स्टॉक्स पर दांव लगाने से हो सकती है मोटी कमाई, एक्सपर्ट ने बताया कब करना है निवेश

डीआर चोकसी फिनसर्व के एमडी देवेन चोकसी ने कहा कि त्योहारों के सीजन से पहले डिमांड इनवायरमेंट अच्छा बना हुआ है। उन्होंने दिसंबर तिमाही में माहौल पॉजिटिव बने रहने का अनुमान जताया। इसका फायदा ज्वेलरी और कंज्यूमर स्टॉक्स को मिलेगा

अपडेटेड Oct 07, 2026 पर 2:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शेयर बाजारों में 7 अक्तूबर को गिरावट देखने को मिली।

त्योहारों का सीजन आ चुका है। आगे ज्वेलरी, रिटेल और दूसरे कंज्यूमर से जुड़े प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ेगी। डीआर चोकसी फिनसर्व के एमडी देवेन चोकसी ने यह अनुमान जताया है। उनका मानना है कि इन कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाने से अच्छी कमाई हो सकती है। इनवेस्टर्स इन शेयरों को खरीदने के लिए करेक्शन का इंतजार कर सकते हैं।

 BSE और NSE के शेयरों में लंबी अवधि के निवेश का मौका

चोकसी ने कहा कि त्योहारों के सीजन से पहले डिमांड इनवायरमेंट अच्छा बना हुआ है। उन्होंने दिसंबर तिमाही में माहौल पॉजिटिव बने रहने का अनुमान जताया। उनका BSE और NSE पर भी पॉजिटिव नजरिया है। उनका मानना है कि करेक्शंस के बाद इन शेयरों में लंबी अवधि के लिहाज से निवेश का अच्छा मौका है।


ज्वेलरी स्टॉक्स को त्योहारी सीजन को मिलेगा फायदा 

उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन ज्यादातर ज्वेलरी कंपनियों के लिए अच्छा रह सकता है। उन्होंने कहा कि Titan और Kalyan Jewellers जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स को स्ट्रॉन्ग कंज्यूमर डिमांड और गोल्ड एक्सचेंज स्कीम का फायदा मिल रहा है। हालांकि, उन्होंने ज्वेलरी स्टॉक्स में आई तेजी के पीछे भागने से आगाह किया। उनका मानना है कि अभी ये स्टॉक्स काफी महंगे हैं। करेक्शंस के बाद इनमें खरीदारी का मौका बन सकता है।

कंज्यूमर स्टॉक्स के लिए दिसंबर तिमाही भी अच्छी रहेगी

ट्रेंट के बारे में उन्होंने कहा कि कंजम्प्शन स्टोरी स्ट्रॉन्ग बनी हुई है। रिटेलिंग कंपनियों ने अच्छे बिजनेस ट्रेंड जारी रहने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही कंज्यूमर कंपनियों के लिए स्ट्रॉन्ग रही है। रिटेलिंग और कंज्यूमर कंपनियों के लिए दिसंबर तिमाही अच्छी रहेगी। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों में हर करेक्शन पर खरीदारा का मौका होता है।

बाजार में गिरावट के बावूजद कल्याण ज्वेलर्स में तेजी

7 अक्तूबर को शेयर बाजारों पर दबाव के बावजूद ज्वेलरी स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली। Kalyan Jewellers का शेयर 4.81 फीसदी चढ़कर 574.30 रुपये पर चल रहा था। Sky Gold and Diamonds का शेयर 2.49 फीसदी चढ़कर 879 रुपये पर चल रहा था। Trent का शेयर 0.11 फीसदी गिरकर 2,902 रुपये पर चल रहा था। हालांकि, बीते एक हफ्ते में यह शेयर 9 फीसदी चढ़ा है।

दो दिनों की तेजी के बाद बाजार के सूचकांकों पर दबाव

शेयर बाजारों में 7 अक्तूबर को गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 0.75 फीसदी यानी 172 अंक गिरकर 22,604 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.56 फीसदी यानी 416 अंक की कमजोरी के साथ 72,655 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी पर भी दबाव देखने को मिला। इससे पहले लगातार दो सत्रों में शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ें: डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।