Get App

F&O Alert: शेयर बाजार में आज से बदल जाएगा गेम, F&O सेगमेंट का हिस्सा बने ये 4 दिग्गज स्टॉक

F&O Trading: शेयर बाजार में आज 31 दिसंबर से डेरिवेटिव्स सेगमेंट में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इसके तहत 4 नए शेयरों को फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट में शामिल किया है। इनमें स्विगी लिमिटेड, प्रीमियर एनर्जीज, वारी एनर्जीज और बजाज होल्डिंग्स के स्टॉक शामिल हैं। इन चारों को आज से शुरू होने वाले जनवरी सीरीज और आगे के दूसरे सभी F&O कॉन्ट्रैक्ट्स में शामिल किया गया है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 9:06 AM
F&O Alert: शेयर बाजार में आज से बदल जाएगा गेम, F&O सेगमेंट का हिस्सा बने ये 4 दिग्गज स्टॉक
F&O Alert: HFCL, NCC, टीटागढ़ रेल और साएंट के शेयर को F&O सेगमेंट से बाहर किया गया है

F&O Trading: शेयर बाजार में आज 31 दिसंबर से डेरिवेटिव्स सेगमेंट में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इसके तहत 4 नए शेयरों को फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट में शामिल किया है। इनमें स्विगी लिमिटेड, प्रीमियर एनर्जीज, वारी एनर्जीज और बजाज होल्डिंग्स के स्टॉक शामिल हैं। इन चारों को आज से शुरू होने वाले जनवरी सीरीज और आगे के दूसरे सभी F&O कॉन्ट्रैक्ट्स में शामिल किया गया है। इससे इन शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम और वोलैटिलिटी बढ़ने की संभावना है।

दूसरी ओर 4 शेयरों को इनकी जगह F&O सेगमेंट से बाहर भी किया गया है। इनमें HFCL, NCC, टीटागढ़ रेल और साएंट शामिल हैं। 31 दिसंबर से ये चारों शेयर केवल कैश मार्केट में ही ट्रेड करेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने कुछ समय पहले इसके बारे में आधिकारिक ऐलान किया था।

बता दें कि एक्सचेंजों की ओर से समय-समय पर F&O स्टॉक्स की समीक्षा की जाती है। स्टॉक्स की लिक्विडिटी, मार्केट कैप और ट्रेडिंग गतिविधि जैसे मानकों के आधार पर यह बदलाव किए जाते हैं।

इंडेक्सों के लॉट साइज में भी बदलाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें