Get App

F&O निवेशक दें ध्यान! निफ्टी समेत इन 4 इंडेक्सों का बदल जाएगा लॉट साइज, कल 31 दिसंबर से नियम लागू

F&O Alert: फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए एक जरूरी अपडेट है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के कई इंडेक्सों के लॉट साइज में कल 31 दिसंबर से बदलाव लागू होने जा रहा है। मौजूदा लॉट साइज के साथ इन इंडेक्सों की आज 30 दिसंबर को आखिरी मंथली एक्सपायरी है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 1:20 PM
F&O निवेशक दें ध्यान! निफ्टी समेत इन 4 इंडेक्सों का बदल जाएगा लॉट साइज, कल 31 दिसंबर से नियम लागू
F&O Alert: निफ्टी 50 इंडेक्स का लॉट साइज 75 से घटाकर 65 किया जाएगा

F&O Alert: फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए एक जरूरी अपडेट है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के कई इंडेक्सों के लॉट साइज में कल 31 दिसंबर से बदलाव लागू होने जा रहा है। मौजूदा लॉट साइज के साथ इन इंडेक्सों की आज 30 दिसंबर को आखिरी मंथली एक्सपायरी है।

NSE ने अक्टूबर महीने में ही एक सर्कुलर जारी कर बताया था कि दिसंबर 2025 की एक्सपायरी के बाद उसके चार इंडेक्सों के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के लॉट साइज में बदला किया जाएगा। यह बदलाव मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के निर्देशों के तहत हो रहा है, जिसमें उसने कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू को 10 से 15 लाख के बीच बनाए रखने का निर्देश दिया था।

किन इंडेक्स के लॉट साइज बदलेंगे?

NSE के मुताबिक, निफ्टी 50, बैंक निफ्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट के लॉट साइज घटाए जा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें