F&O Manual : Nifty ने फिर पकड़ी तेजी, जल्द ही 20000-20200 का स्तर मुमकिन

F&O Manual : जब तक निफ्टी 19550 से ऊपर रहता है तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति इस्तेमाल करने की सलाह है। एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना कि अब निफ्टी ऊपर की तरफ 20000-20200 की ओर बढ़ता दिख सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 19750 पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। रूपक डे के मुताबिक पावरग्रिड में नतीजों से पहले मजबूती दिखाई दे रही है

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 2:01 PM
F&O Manual : ऑप्शन आंकड़ों से पता चलता है कि पुट राइटर्स हावी हैं। कॉल की तुलना में 19800 स्ट्राइक पर लगभग पांच गुना ज्यादा पुट राइटर्स का जमावड़ा है। ऐसे आज इंट्रा डे में निफ्टी के लिए 19750 पर सपोर्ट और 19950 पर रजिस्टेंस दिख रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    F&O Manual : आज 17 अक्टूबर इंडियन इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले थे। कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही बाजार में तेजी भी बढ़ती गई। अच्छे ग्लोबल संकेतों के साथ ही एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बैंकिंग दिग्गजों के अच्छे नतीजों ने बाजार में जोश भर दिया है। आज के कारोबारी सत्र में रियल्टी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में नजर आ रहे हैं। दोपहर 01.40 बजे के आसपास सेंसेक्स 285 अंक या 0.43 फीसदी बढ़कर 66452.09 पर और निफ्टी 85.70 अंक या 0.44 फीसदी बढ़कर 19817.75 पर कारोबार कर रहा था। इस समय लगभग 2139 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी। वहीं, 962 शेयरों में गिरावट आई थी। जबकि, 128 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

    19750 पर सपोर्ट और 19950 पर रजिस्टेंस

    ऑप्शन आंकड़ों से पता चलता है कि पुट राइटर्स हावी हैं। कॉल की तुलना में 19800 स्ट्राइक पर लगभग पांच गुना ज्यादा पुट राइटर्स का जमावड़ा है। ऐसे आज इंट्रा डे में निफ्टी के लिए 19750 पर सपोर्ट और 19950 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।


    एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि मजबूत ग्लोबल संकेतों दम पर आज बाजार में तेजी आई है। मार्केट का शॉर्ट टर्म ट्रेंड मजबूत दिख रहा है क्योंकि निफ्टी डेली टाइम फ्रेम पर अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में जब तक निफ्टी 19550 से ऊपर रहता है तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति इस्तेमाल करने की सलाह है। अब निफ्टी ऊपर की तरफ 20000-20200 की ओर बढ़ता दिख सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 19750 पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है।

    अलग-अलग शेयरों की बात करें तो L&TFH, हिंदपेट्रो और अपोलो टायर में तेजी दिख रही है। नतीजों से पहले पावर शेयरों में भी तेजी आई है। पावरग्रिड ने मजबूत तकनीकी संकेत दिख रहे हैं।

    Mid-day Mood : अच्छे ग्लोबल संकेतों ने बाजार में भरा जोश, निफ्टी 19850 के करीब

    पावरग्रिड में जल्द ही 224 रुपए का टारगेट मुमकिन

    रूपक डे के मुताबिक पावरग्रिड में नतीजों से पहले मजबूती दिखाई दे रही है। स्टॉक ने डेली चार्ट पर एक फ्लैग पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है। ये स्टॉक में तेजी आने का संकेत। इसके अलावा यह स्टॉक अपने एक बड़े मूविंग एवरेज से ऊपर चला गया है। इसके साथ ही आरएसआई भी तेजी के क्रॉसओवर का संकेत दे रहा है। शॉर्ट टर्म में स्टॉक के लिए निचले स्तर पर 198 पर सपोर्ट दिख रहा है। जल्द ही इस स्टॉक में 224 रुपए का टारगेट हासिल हो सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।