Get App

F&O Manual: निफ्टी ने फिर से पकड़ी रफ्तार, अब 17500 के स्तर पर दिख रहा मजबूत सपोर्ट

निफ्टी के लिए 17500 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए पहले 17650 और 17900 कंजेशन जोन था। अब यह कंजेशनजोन ऊपर की तरफ खिसक कर 17800-18000 की तरफ आ गया है। जब तक किसी गिरावट में निफ्टी 17500 के नीचे बंद नहीं होता। तब इसमें तेजी की संभावना कायम रहेगी। बैंक निफ्टी भी आज अपने दायरे से निकलता नजर आया। इसमें करीब 1 फीसदी की तेजी आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 24, 2023 पर 7:21 PM
F&O Manual: निफ्टी ने फिर से पकड़ी रफ्तार, अब 17500 के स्तर पर दिख रहा मजबूत सपोर्ट
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज में ओपन इंटरेस्ट में 50 फीसदी की बढ़त के साथ लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। लॉन्ग बिल्ड-अप एक पॉजिटिव संकेत है

F&O Manual:पिछले कुछ कारोबारी सत्रों की सुस्ती के बाद इस हफ्ते होने वाली मंथली F&O एक्सपायरी के पहले आज बाजार में नए सिरे से खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी 119 अंक यानी 0.68 फीसीद की बढ़त के साथ 17743 पर बंद हुआ। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि हालांकि मार्केट अभी भी वेलेटाइल बना रह सकता है। लेकिन हमें आगे चुनिंदा शेयरों और सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिल सकती है। निफ्टी के लिए 200 डे एसएमए (200-Day SMA) पर मजबूत सपोर्ट था। पिछले दिन की गिरावट में यह स्थिति साफ नजर आ रही थी।

निफ्टी में तेजी का ट्रेंड कायम

अब निफ्टी के लिए 17500 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए पहले 17650 और 17900 कंजेशन जोन था। अब यह कंजेशनजोन ऊपर की तरफ खिसक कर 17800-18000 की तरफ आ गया है। जब तक किसी गिरावट में निफ्टी 17500 के नीचे बंद नहीं होता। तब इसमें तेजी की संभावना कायम रहेगी। बैंक निफ्टी भी आज अपने दायरे से निकलता नजर आया। इसमें करीब 1 फीसदी की तेजी आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें