F&O Manual: शुरुआती गिरावट के बाद संभला मार्केट, इन लेवल पर दिख रही सबसे अधिक हलचल, चेक कर बनाएं अपनी स्ट्रैटजी

F&O Manual: आज फरवरी महीने के पहले वीकली एक्सपायरी का पहला दिन है। मार्केट में आज काफी उतार-चढ़ाव का रुझान दिखा। हालांकि अब मार्केट में अच्छी तेजी दिख रही है। निफ्टी करीब एक फीसदी मजबूत हुआ है तो निफ्टी बैंक में डेढ़ फीसदी का उछाल है। फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस की बात करें तो कुछ लेवल्स पर अच्छी हलचल दिख रही है और ट्रेडर्स पोजिशंस ले रहे हैं

अपडेटेड Feb 03, 2023 पर 2:38 PM
Story continues below Advertisement
शुरुआत लड़खड़ाहट के बाद बाजार अब मजबूत स्थिति में है। Nifty 50 फिलहाल 0.84 फीसदी के उछाल के साथ 17,758.25 पर है। इंट्रा-डे में यह 17,584.20 के स्तर तक फिसल गया था। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX रेड जोन में है यानी बाजार में स्थिरता लौट रही है।

F&O Manual: आज फरवरी महीने के पहले वीकली एक्सपायरी (यानी 9 फरवरी को स्क्वॉयर ऑफ) के लिए पोजिशन लेने का पहला दिन है। शुरुआती कारोबार में वैश्विक स्तर पर पॉजिटिव संकेतों के चलते यह मजबूत हुआ लेकिन फिर अडानी ग्रुप (Adani Group) के स्टॉक्स की पिटाई के चलते इस पर दबाव बढ़ा। हालांकि दोपहर के बाद कारोबार ने फिर यू-टर्न लिया और अब इसमें अच्छी तेजी दिख रही है। ऑप्शंस फ्रंट पर बात करें तो 9 फरवरी 2023 की एक्सपायरी के लिए सबसे अच्छी खरीदारी निफ्टी के 18000 कॉल पर दिख रही है। इसके बाद 17700 और 17800 के लेवल पर कॉल राइटिंग बढ़िया दिख रही है। वहीं पुट की बात करें तो सबसे ज्यादा राइटिंग 17600 के स्ट्राइक पर है।

Nifty Bank का क्या है हाल

निफ्टी बैंक में आज काफी उतार-चढ़ाव दिखा। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद फिलहाल यह 1.19 फीसदी के उछाल के साथ 41,151.45 पर है। 9 फरवरी 2023 के एक्सपायरी के पोजिशंस की बात करें तो सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 42000 के स्ट्राइक पर हो रही है। इसके बाद 41500 और 41000 के स्ट्राइक पर बड़ी संख्या में राइटिंग हो रही है। पुट की बात करें तो सबसे अधिक राइटिंग 41000 के स्ट्राइक पर है। इसके बाद 40500 और 41100 के स्ट्राइक पर सबसे अधिक पुट राइटिंग का रुझान है।


Adani Ports में नई पोजिशन लेने पर रोक, NSE ने इसे डाल दिया F&O की बैन लिस्ट में, समझें इसका क्या है मतलब

बाजार का क्या है हाल

शुरुआत लड़खड़ाहट के बाद बाजार अब मजबूत स्थिति में है। Nifty 50 फिलहाल 0.84 फीसदी के उछाल के साथ 17,758.25 पर है। इंट्रा-डे में यह 17,584.20 के स्तर तक फिसल गया था। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX रेड जोन में है यानी बाजार में स्थिरता लौट रही है। सेक्टरवाइज बात करें तो सबसे अधिक निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में मजबूती दिख रही है। निफ्टी के रियल्टी, फार्मा, मेटल,मीडिया और एफएमसीजी इंडेक्स रेड जोन में हैं। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में है।

नोट: सभी डेटा खबर लिखे जाने के समय का है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई डिटेल्स महज जानकारी के लिए हैं और बाजार के आंकड़ों पर आधारित है। स्टॉक मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है। ऐसे में निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने सलाहकार से जरूर संपर्क कर लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 03, 2023 2:31 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।