मंथली एक्पायरी वाले 5 जनवरी के दिन भी बाजार में कमजोरी कायम है। ट्रेडर्स का मानना है कि बाजार में गिरावट का ट्रेंड कायम रहेगा क्योंकि निफ्टी 18250 पर स्थिति बाधा से पार पाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। बाजार की आज की चाल पर नजर डालें तो जनवरी वायदा सीरीज की एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 18000 के नीचे चला गया है। बैंक निफ्टी में और ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। छोटे-मझोले शेयरों का भी आज बुरा हाल है। बाजार में आज चौतरफा दबाव नजर आ रहा है। सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 2 फीसदी फिसला है। रियलिटी, फार्मा और एनर्जी सेक्टर में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।
