Market View: बाजार के आगे की चाल पर बात करते हुए HXGON Partners के डायरेक्टर तुषार प्रधान का कहना है कि बाजार हमेशा ही हमें सरप्राइस देने के लिए उत्सुक रहता है। हमें बाजार में जियोपॉलिटिक्स की जगह कंपनियों अर्निंग्स पर फोकस करना चाहिए। इकोनॉमी और अर्निंग्स पर ही बाजार की चाल निर्भर है। आगे कंपनियों के अर्निंग्स अच्छे रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी और प्राइवेट कैपेक्स में रिवाइवल आ रहा है।
