हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगेगी कैपिंग, ICICI लोम्बार्ड 2% से ज्यादा टूट कर बना वायदा का टॉप लूजर

CNBC-TV18 के यश जैन ने बताया कि हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ाने पर कैपिंग संभव है। IRDAI प्रीमियम बढ़ाने पर कैपिंग लगा सकता है। प्रीमियम के पोर्टफोलियों और प्रोडक्ट स्तर पर कैपिंग संभव है। प्रीमियम बढ़ोतरी को मेडिकल इंफ्लेशन से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है

अपडेटेड Aug 22, 2025 पर 2:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ाने पर कैपिंग संभव है। IRDAI प्रीमियम बढ़ाने पर कैपिंग लगा सकता है। प्रीमियम के पोर्टफोलियों और प्रोडक्ट स्तर पर कैपिंग संभव है

हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ाने पर कैपिंग लग सकती है। CNBC TV18 की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक बीमा रेगुलेटर IRDAI हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर कैपिंग लगा सकता है। इस खबर के चलते ICICI लोम्बार्ड 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना है। साथ ही न्यू इंडिया एश्योरेंस, LIC और स्टार हेल्थ पर भी दबाव देखने को मिल रहा है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर CNBC-TV18 के यश जैन ने बताया कि हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ाने पर कैपिंग संभव है। IRDAI प्रीमियम बढ़ाने पर कैपिंग लगा सकता है। प्रीमियम के पोर्टफोलियों और प्रोडक्ट स्तर पर कैपिंग संभव है। प्रीमियम बढ़ोतरी को मेडिकल इंफ्लेशन से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि प्रीमियम बढ़ोतरी पर IRDAI कंसल्टेशन पेपर जारी कर सकता है। इस खबर पर IRDAI की प्रतिक्रिया का इंतजार है। बता दें कि हाल में IRDAI ने सीनियर सिटीजन्स के लिए 10 फीसदी प्रीमियम हाइक की कैपिंग की है।


Esperts views : सभी मैच्योर मार्केट में होती है वीकली एक्सपायरी, रिटेल के घाटे की इतनी ही चिंता है तो इन्वेस्टर एजुकेशन पर हो फोकस

इस खबर के चलते हेल्थ इंश्योरेंस शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है। ICICI लोम्बार्ड का शेयर 2.20 मिनट के आसपास 54.30 रुपए यानी 2.76 फीसदी की गिरावट के साथ 1912 रुपए के आसपास दिख रहा है। वहीं, NEW INDIA ASSURANCE का शेयर 1.18 फीसदी की कमजोरी के साथ 196.30 के स्तर पर नजर आ रहा है। HDFC Life का शेयर 4.95 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 790 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का लो 786.60 रुपए है।

LIC का शेयर भी 8.40 रुपए यानी 0.94 फीसदी की कमजोरी के साथ 887 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 900.80 रुपए और दिन का लो 887 रुपए है।

 

हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगेगी कैपिंग, ICICI लोम्बार्ड 2% से ज्यादा टूट कर बना वायदा का टॉप लूजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।