निवेश बढ़ाने पर फोकस, टास्क फोर्स का गठन, 5 साल में ₹100 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

देश को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए सरकार एक्शन में आ गई है।

अपडेटेड Sep 09, 2019 पर 9:56 AM
Story continues below Advertisement

देश को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए सरकार एक्शन में आ गई है। इसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो निवेश बढ़ाने के लिए रोडमैप तैयार करेगी। इस  टास्क फोर्स का गठन DEA सेक्रेटरी की अध्यक्षता में किया गया है। नीति आयोग और निवेश सचिव भी इस टास्क फोर्स में शामिल हैं। पिछले 10 साल में 1.1 ट्रिलियन डॉलर का निवेश किया गया है। अगले 5 साल में 1.4 ट्रिलियन डॉलर का निवेश होगा। कमेटी अपनी पहली रिपोर्ट 31 अक्टूबर तक देगी। इस रिपोर्ट में 2019-20 के निवेश का लक्ष्य होगा। कमेटी अपनी अंतिम रिपोर्ट 31 दिसंबर तक सौंपेगी। इस रिपोर्ट में 2024-25 तक के निवेश का लक्ष्य होगा।

PM ने 15 अगस्त को इसकी घोषणा की थी। ये कमेटी इंफ्रास्टकचर प्रोजेक्ट की पहचान करेगी और इन प्रोजेक्ट्स पर आने वाली खर्च की रिपोर्ट तैयार करेगी। ये बाकी मंत्रालयों को फंड जुटाने के रास्ते तलाशने में भी मदद करेगी। पहचाने गए सभी प्रोजेक्टस की खर्च की समीक्षा की जाएगी और 100 करोड़ से बड़े प्रोजेक्ट्स को ही बढ़ावा मिलेगा।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।