मेटल शेयरों पर करें फोकस, निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए अनुज सिंघल की ये रणनीति कराएगी कमाई

अनुज सिंघल ने कहा कि एक बार फिर आज मेटल शेयरों पर फोकस होगा। चीन ने और राहत पैकेज का एलान किया है। चीन ने सभी बैंकों को दरें घटाने को कहा है। चीन को निवेश बढ़ा होगा, रियल एस्टेट को बूस्ट की जरूरत है। अनुज सिंघल ने कहा कि मेटल शेयरों में बड़ी रैली जारी रह सकती है

अपडेटेड Sep 30, 2024 पर 8:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि 20 DEMA के करीब निफ्टी IT make or break लेवल पर है।

बाजार की आगे की दशा-दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी -आवाज के अनुज सिंघल ने सीरीज का पहला सोमवार काफी अहम होता है। निफ्टी के लिए 2 अहम boundaries 25,998 और 26,277 पर है । अगर निफ्टी 25,998 के नीचे फिसला, तो लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलें। निफ्टी 26,277 के पार निकले तो 26,500-26,800 के लक्ष्य संभव है। जापान की गिरावट भारत के लिए बड़ी चिंता नहीं है। जापान से ज्यादा चीन से आने वाली खबरों पर फोकस करें। चीन फैक्टर पर कमोडिटी में रैली जारी रहेगी। अच्छी बात ये है कि इस रैली में क्रूड हिस्सा नहीं ले रहा है। शुक्रवार का दूसरा बड़ा चर्चा का प्वाइंट बैंक निफ्टी था। शुक्रवार को बैंक निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट रही। HDFC बैंक में डबल टॉप बनने का थोड़ा रिस्क है। नई रैली के लिए HDFC बैंक का 1800 पार करना जरूरी है। नतीजों का मौसम जल्द शुरू होगा, IT पर फोकस रखें।

बाजार: चीन पर फोकस

अनुज सिंघल ने कहा कि एक बार फिर आज मेटल शेयरों पर फोकस होगा। चीन ने और राहत पैकेज का एलान किया है। चीन ने सभी बैंकों को दरें घटाने को कहा है। चीन को निवेश बढ़ा होगा, रियल एस्टेट को बूस्ट की जरूरत है। अनुज सिंघल ने कहा कि मेटल शेयरों में बड़ी रैली जारी रह सकती है। मेटल शेयरों का बास्केट आउटपरफॉर्म कर सकता है। मेटल शेयरों की रैली को कमजोर डॉलर से भी सपोर्ट मिलेगा। मेटल को अलावा शुगर, केमिकल, टाटा मोटर्स पर फोकस करें।

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि 20 DEMA के करीब निफ्टी IT make or break लेवल पर है। बैंक निफ्टी में आउटपरफॉर्मेंस लेकिन शुक्रवार की गिरावट बढ़ी थी। पोजीशनल कम्फर्ट के नजरिए से निफ्टी ही सबसे बढ़िया नजर आ रहा है।


निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी का पहला सपोर्ट 25,950-26,050 (ऑप्शन डाटा, Expiry day low) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,750-25,800 (ब्रेकआउट जोन) पर है। मौजूदा लॉन्ग सौदों में 25,950 का सख्त SL रखें (क्लोजिंग) पर है। नए लॉन्ग पोजीशन के लिए एंट्री जोन 25,950-26,050 पर है। नई लॉन्ग पोजीशन का SL 25,950 (क्लोजिंग) पर है। पहला रजिस्टेंस 26,250-26,300 (All-time high)पर है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 26,350-26,500 (ऑप्शन जोन) है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 53,650-53,700 (ऑप्शन जोन) परहै जबकि बड़ा सपोर्ट 53,400-53,500 (10 DEMA)पर है। मौजूदा लॉन्ग सौदों का सख्त SL 53,650 (क्लोजिंग) पर लगाए। पहले घंटे पर नजर रखें और फिर कोई ट्रेड देखें। इंडेक्स अगर 53,850 के ऊपर ट्रेड करें तो लॉन्ग करें। नई लॉन्ग पोजीशन का SL 53,650 पर है। पहला रजिस्टेंस 54,000-54,250 (ऑप्शन बेस्ड) है। बड़ा रजिस्टेंस 54,450-54,500 (All time high) पर है।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।