निफ्टी में नई तेजी के लिए इसका 22351 के ऊपर टिकना जरूरी - वीरेंद्र कुमार

वीरेंद्र कुमार ने निफ्टी पर ट्रेडिंग की रणनीति बताते हुए कहा कि इसमें पहले बेस तक गिरावट में लॉन्ग सौदे बनाना बेहतर रणनीति होगी। इसमें 22497-22531 EXIT जोन रहेगा। हालांकि निफ्टी में नई तेजी के लिए इंडेक्स का 22351 के ऊपर टिकना जरूरी है। IT, बैंक या रिलायंस के दम पर निफ्टी 22531 पार हुआ तो इसमें 22618 के लेवल दिख सकते हैं

अपडेटेड Apr 04, 2024 पर 8:08 AM
Story continues below Advertisement
बैंकिंग इंडेक्स पर वीरेंद्र ने कहा कि ये 48010 के ऊपर निकले तो इसमें नई तेजी देखने को मिल सकती है। अगर इंडेक्स 47743 पार होकर टिका तो 47896-48010 तक चाल संभव है

Nifty Strategy Today : निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22497-22531 के लेवल पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22559-22589/22618 के स्तर पर दिख रहा है। सपोर्ट की बात करें तो इंडेक्स में पहला बेस 22361-22313 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 22263-22194 (10/20DEMA) पर नजर आ रहा है। इसमें पहले बेस (22331) तक गिरावट पर खरीदारी कारगर रही। इंडेक्स में 22492-22531 पर EXIT करने का मौका मिला। इसमें FIIs की कैश में भारी बिकवाली की और इंडेक्स में शॉर्ट बनाये हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इसमें 22500-22600-22700 पर अभी भी कॉल राइटर्स का दबदबा बना हुआ है। इसमें 22400-22300-22200 पर पुट राइटर्स हावी नजर आ रहे हैं। आज के लिए रिलायंस और निफ्टी IT की चाल अहम है लिहाजा इस पर नजर रखनी चाहिए।

ट्रेडिंग की रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि निफ्टी में पहले बेस तक गिरावट में लॉन्ग सौदे बनाना बेहतर रणनीति होगी। इसमें 22497-22531 EXIT जोन रहेगा। नई तेजी के लिए निफ्टी का 22351 के ऊपर टिकना जरूरी है। IT, बैंक या रिलायंस के दम पर 22531 पार हुआ तो इसमें 22618 का रास्ता खुलेगा।


Trade setup for today : 22500 को पार करने पर ही आएगी नई तेजी, निफ्टी के लिए 22,300 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 47709/47753-47896 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 48010-48091/48239 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 47439-47346/47290 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस

47069-46940 (10-20DEMA) के लेवल पर नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी कल हमारी रेंज में ही रहा। इसका Exit जोन 47671 कल का शिखर रहा। RBI पॉलिसी से पहले सरकारी बैंकों में एक्शन देखने को मिला। HDFC बैंक को अभी 100 DEMA पार करना है। नए वीकली कॉन्ट्रैक्ट में 47600-47500 पर पुट राइटर्स का भरोसा बढ़ा है।

वीरेंद्र ने रणनीति बताते हुए कहा कि इंडेक्स में पहले बेस तक गिरावट पर खरीदारी करें। ऊपर की ओर 47709-47753 का लेवल बेहद अहम है। अगर इंडेक्स 47743 पार होकर टिका तो 47896-48010 तक चाल संभव है। बैंक निफ्टी 48010 के ऊपर निकले तो इसमें नई तेजी देखने को मिल सकती है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।