Force Motors में 13% की दमदार रैली, उत्तर प्रदेश सरकार से कंपनी को मिला नया ऑर्डर

पिछले एक महीने में Force Motors के शेयरों में 3.63 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 21 फीसदी टूट चुका है। पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 93 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 5 साल में इसने 558 फीसदी का तगड़ा मुनाफा कराया है

अपडेटेड Jan 02, 2025 पर 3:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Force Motors के शेयरों में आज 2 जनवरी को 13 फीसदी से अधिक की दमदार रैली देखी गई।

Force Motors के शेयरों में आज 2 जनवरी को 13 फीसदी से अधिक की दमदार रैली देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 8.21 फीसदी की बढ़त के साथ 7176 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी को उत्तर प्रदेश सरकार से नया ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 9,339 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 10272.65 रुपये और 52-वीक लो 3333 रुपये है।

Force Motors को मिले ऑर्डर से जुड़ी डिटेल

Force Motors को यह ऑर्डर उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से 2429 डीजल एम्बुलेंस गाड़ियों के लिए मिला है। कंपनी को BSVI डीजल एंबुलेंस बनाने और सप्लाई करने का आदेश प्राप्त हुआ है, जिसे मार्च 2025 तक पूरा किया जाएगा। फोर्स मोटर्स ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। इस आदेश से Force Motors को बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन और सप्लाई का अवसर मिलेगा, जो कंपनी के रेवेन्यू और ग्रोथ में मजबूत योगदान कर सकता है।


Force Motors के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में फोर्स मोटर्स के शेयरों में 3.63 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 21 फीसदी टूट चुका है। पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 93 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 5 साल में इसने 558 फीसदी का तगड़ा मुनाफा कराया है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।