Hot Stocks : शुक्रवार को दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाज़ार के बेंचमार्क इंडेक्स ने अपनी शुरुआती बढ़त का कुछ हिस्सा गंवा दिया। फिलहाल सेंसेक्स 758 अंक या 1.06 प्रतिशत बढ़कर 72,351 पर और निफ्टी 257 अंक या 1.16 प्रतिशत बढ़कर 22,489 पर कारोबार कर रहा है। IT सेक्टर में सबसे ज़्यादा 2.64 प्रतिशत की बढ़त रही है। जबकि ऑटो और FMCG सेक्टर में लगभग 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। PSU बैंकों, प्राइवेट बैंकों और बैंक निफ्टी में 1 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप शेयरों में 1.28 प्रतिशत और स्मॉलकैप शेयरों में 0.44 प्रतिशत की बढ़त हुई है। जबकि इंडिया VIX में 3.60 प्रतिशत की गिरावट आई। ऑयल एंड गैस एकमात्र ऐसा सेक्टर इंडेक्स है जिसमें गिरावट देखी गई है।
बाजार की चाल पर बात करते हुए मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा बाजार में आज अच्छी शॉर्ट कवरिंग दिखाई दे रही है। निफ्टी ने 22200- 20250 के लेवल से रिवर्सल के संकेत दिए हैं। अगर आप ऑप्शन चेन देखते हैं तो 22400- 22300 के कॉल में आज शेडिंग देखने को मिल रही है और ऑप्शंस में भी कवरिंग देखने को मिल रही है। अगर आज निफ्टी 22500 के पार जाने में कामयाब रहता है तो इसमें शॉर्ट कवरिंग का सेकंड राउंड भी आ सकती है। मार्केट में आज वीकली क्लोजिंग भी होनी है। वीकली क्लोजिंग अगर 22100 के ऊपर हो जाती है, जिसकी प्रोबेबिलिटी 100% है तो बाजार में हमें एक राहत की रैली नजर आ सकती है।
इस रैली में निफ्टी 10 डे मूविंग एवरेज की तरफ बढ़ते हुए नजर आ सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी। बाजार आज थोड़ा बाइंग मोमेंटम है। खासकर आईटी और बैंक अच्छा कर रहे हैं। दोनों ही मेजर सेक्टर हैं। आज मार्केट में बॉय ऑन डिप्स की सलाह रहेगी। अगर निफ्टी 22500 के ऊपर निकलता है तो शॉर्ट कॉलिंग का दूसरा दौर देखने को मिल सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए आज शॉर्ट करने की सलाह नहीं रहेगी। अगर इंट्राडे में गिरावट मिलती है तो बाय करके ही चलना चाहिए।
अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि Axis Bank में एक ब्रेकआउट के संकेत हैं। बैंक निफ्टी शायद मार्केट को लीड कर सकता है। तो आज का पहला पसंदीदा स्टॉक Axis Bank रहेगा। Axis Bank को लॉन्ग करने की सलाह है। इसके 1260 रुपए के आसपास खरीदें। 1246 रुपए का स्टॉप लॉस रहेगा। इस शेयर में 1279 रुपए तक के टारगेट मिल सकते हैं।
दूसरा स्टॉक है Solar Industries, इसमें खरीदारी की सलाह रहेगी। यह एक रिलेटिव आउटपरफॉर्मर है और ऐसे मार्केट में भी अभी भी ये मूविंग एवरेजेज के ऊपर टिका हुआ है और 20,000 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है। सोलार Industries को लॉन्ग करें। 19720 रुपए का स्टॉप लॉस लगाएं। इस शेयर में 20,550 रुपए तक के टारगेट आ सकते हैं। Axis Bank और Solar Industries दोनों को पोजीशनल लॉन्ग करके चल सकते।
उन्होंने आगे कहा कि मणप्पुरम भी आज सुबह से ही उनके राडार पर है। आज इसमें वॉल्यूम्स भी काफी अच्छे हैं। स्टॉक वापस 310 रुपए के ऊपर निकला है। इस स्टॉक में एक कॉन्ट्रा कॉल ले सकते हैं। सिल्वर का चार्ट पर नजर डालें तो यह वापस 60 के ऊपर जाता हुआ नजर आ रहा है। सिल्वर के साथ ही गोल्ड का चार्ट भी काफी मजबूत है। इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड भी 4170 डॉलर के ऊपर जा रहा है। मणप्पुरम में 307 रुपए का स्टॉप लॉस लगा कर कॉन्ट्रा कॉल लिया जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि इस शेयर में 320-322 रुपए तक की कॉन्ट्रा रैली आ सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।