Get App

फॉरेन ब्रोकरेज हाउस ने इन 5 स्टॉक के बदले टार्गेट, क्या हैं आपके पास

फॉरेन ब्रोकरेज ने Mahindra and Mahindra, Ramco Cements के टार्गेट प्राइस में कटौती की है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2021 पर 10:17 PM
फॉरेन ब्रोकरेज हाउस ने इन 5 स्टॉक के बदले टार्गेट, क्या हैं आपके पास

28 मई को भी बाजार में तेजी का ट्रेंड जारी रहा। मेटल और एनर्जी स्टॉक में खरीदारी के साथ ही निफ्टी नए हाई रिकॉर्ड पर जाता दिखा। हालांकि फॉरेन ब्रोकरेज हाउसेस ने इन 5 कंपनियों के टार्गेट प्राइस में कटौती की है।

Zee Entertainment Enterprises| Goldman Sachs ने इस स्टॉक्स की रेटिंग Neutral करते हुए इसके टार्गेट को 225 रुपये से घटाकर 208 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि इसका रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान से काफी कम रहा है। आगे कंपनी के ग्रोथ को लेकर चुनौतियां रहेगी।


Mahindra and Mahindra | CLSA ने इस स्टॉक की Buy रेटिंग करते हुए इसके टार्गेट को 1150  रुपये से घटाकर 1060 रुपये कर दिया है।  सीएलएसए का मानना  है कि 2022 में ट्रैक्टर वॉल्यूम में कमजोरी देखने को मिल सकती  है और नए एसयूवी लॉन्च में देरी हो सकती है ।

Ujjivan Financial | Nomura इस स्टॉक की रेटिंग घटाकर Neutral कर दी है और टार्गेट भी 240 कर दिया है। नोमुरा का कहना है कि कंपनी के एनपीए को लेकर चिंता बनी हुई है और इसका स्ट्रेस लेवल हाई है। कलेक्शन क्षमता में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।

Amara Raja Batteries।   Kotak Institutional Equities  ने इसकी रेटिंग Sell करते  हुए इसका टार्गेट घटाकर 725 रुपये कर दिया है। कोटक का कहना है कि स्टॉक का वैल्यूएशन मंहगा नजर आ रहा है और इसकी री-रेटिंग की भी उम्मीद नहीं दिख रही है।

Ramco Cements | CLSA ने इसकी रेटिंग Outperform  करते हुए इसके टार्गेट को 1150 रुपये  से घटाकर 1045 रुपये कर दिया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें