Fortis Healthcare Share Price: फोर्टिस हेल्थकेयर का प्रदर्शन दिसंबर तिमाही में अच्छा रहा। कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ इस दौरान 17.5 फीसदी रही। मार्जिन एक साल पहले की समान अवधि में 19.5 फीसदी से बढ़कर 22.3 फीसदी हो गया। हालांकि, कंपनी का प्रॉफिट 21.9 गिरा। इसकी वजह 55.2 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल एक्सपेंस है। नए लेबर कोड की वजह से कंपनी को खर्च करना पड़ेगा। इसके बावजूद सिटी ने फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंपनी के शेयरों में 22 फीसदी उछाल आ सकता है।
