Foseco India Share Price: स्पेशिएलिटी केमिकल कंपनी फोसेको इंडिया लिमिटेड अपने शेयरहोल्डर्स को 25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। यह 31 दिसंबर 2024 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए है। कंपनी जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष फॉलो करती है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 14 मई 2025 तय की गई है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।
