विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जुलाई के पहले सप्ताह में भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 7,900 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। आर्थिक मोर्चे पर मजबूती के बीच FPI का भारतीय बाजार के प्रति भरोसा बढ़ा है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इसके साथ ही इस साल अब तक शेयरों में FPI की ओर से कुल निवेश 1.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि आगे चलकर कंपनियों के पहली तिमाही की कमाई के आंकड़ों और आम बजट से FPI के फ्लो की दिशा तय होगी।
