FPI Investment in August: पिछले दो महीनों के दौरान पैसा लगाने के बाद अब विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली शुरू कर दी है। अगस्त में अब तक FPI ने भारतीय इक्विटी से 13400 करोड़ रुपये से अधिक निकाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक येन कैरी ट्रेड को खत्म करने और अमेरिका में मंदी की आशंकाओं के बीच एफपीआई ने यह निकासी की है। हालांकि, डिपॉजिटरी के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल अब तक एफपीआई ने इक्विटी में 22,134 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है।
