विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने नवंबर महीने में अब तक भारतीय शेयर बाजारों से 26,533 करोड़ रुपये निकाले हैं। कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों और घरेलू शेयरों की हाई वैल्यूएशन की वजह से FPI चीन के बाजार में निवेश कर रहे हैं। इसके चलते वे भारतीय बाजार में लगातार सेलर बने हुए हैं। भले ही FPI की बिकवाली जारी है, लेकिन अक्टूबर की तुलना में उनकी शुद्ध निकासी में काफी कमी आई है। हालांकि इस सेलिंग की वजह से भारतीय शेयर बाजारों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
