Get App

नहीं थमी FPI की सेलिंग, पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में शेयरों से निकाले ₹20000 करोड़

FPI Selling in November: इससे पहले अक्टूबर में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 94,017 करोड़ रुपये की शुद्ध सेलिंग की थी। सितंबर 2024 में विदेशी निवेशकों ने 57,724 करोड़ रुपये का निवेश किया था। FPI के भारतीय इक्विटी से बाहर निकलने का एक प्रमुख कारण चीन के प्रति उनका नया आकर्षण है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 10, 2024 पर 1:21 PM
नहीं थमी FPI की सेलिंग, पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में शेयरों से निकाले ₹20000 करोड़
FPI 2024 में अब तक इक्विटी बाजार में शुद्ध सेलर बन गए हैं।

भारतीय इक्विटी बाजारों से विदेशी निवेशकों की सेलिंग बीते सप्ताह भी जारी रही। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने पिछले 5 कारोबारी सत्रों में अब तक लगभग 20,000 करोड़ रुपये निकाले। घरेलू शेयरों की अधिक वैल्यूएशन और चीन में अपना एलोकेशन शिफ्ट करने के कारण FPI ने बिकवाली की। ऐसे में FPI 2024 में अब तक इक्विटी बाजार में शुद्ध सेलर बन गए हैं, और उन्होंने कुल 13,401 करोड़ रुपये निकाले हैं।

आंकड़ों के अनुसार FPI ने नवंबर महीने में अब तक 19,994 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। इससे पहले अक्टूबर में उन्होंने 94,017 करोड़ रुपये की शुद्ध सेलिंग की थी। यह FPI की अब तक की सबसे अधिक बिकवाली थी। इससे पहले सबसे ज्यादा सेलिंग मार्च 2020 में हुई थी, जो कि 61,973 करोड़ रुपये की थी। सितंबर 2024 में विदेशी निवेशकों ने 57,724 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

आगे भी जारी रह सकती है बिकवाली

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज में चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि आने वाले समय में FPI की बिकवाली जारी रहने का अनुमान है। अगर तीसरी तिमाही के नतीजे और प्रमुख इंडीकेटर आय में सुधार का संकेत देते हैं, तो यह सिनेरियो बदल सकता है और FPI बिकवाली कम कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें