Get App

BSE से लेकर अदाणी पावर तक: इन 10 शेयरों ने पिछले 5 साल में बनाया सबसे अधिक पैसा

भारतीय शेयर बाजार ने 2020 से 2025 के बीच निवेशकों के लिए जबरदस्त वेल्थ क्रिएशन किया है। इस दौरान कुछ चुनिंदा शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने बेहद कम समय में असाधारण रिटर्न देकर निवेशकों की संपत्ति कई गुना बढ़ा दी। मोतीलाल ओसवाल की स्टडी में ऐसे ही 10 शेयरों की पहचान की गई है, जिन्हें पिछले पांच साल में सबसे तेज वेल्थ क्रिएटर बताया गया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 13, 2025 पर 8:52 PM
BSE से लेकर अदाणी पावर तक: इन 10 शेयरों ने पिछले 5 साल में बनाया सबसे अधिक पैसा
BSE के शेयरों ने पिछले पांच साल में सालाना करीब 124% CAGR का रिटर्न दिया है

भारतीय शेयर बाजार ने 2020 से 2025 के बीच निवेशकों के लिए जबरदस्त वेल्थ क्रिएशन किया है। इस दौरान कुछ चुनिंदा शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने बेहद कम समय में असाधारण रिटर्न देकर निवेशकों की संपत्ति कई गुना बढ़ा दी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOSL) की 30वीं एनुअल वेल्थ क्रिएशन स्टडी में ऐसे ही 10 शेयरों की पहचान की गई है, जिन्हें पिछले पांच साल में सबसे तेज वेल्थ क्रिएटर बताया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह पांच साल का दौर स्टडी के 30 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा वेल्थ क्रिएशन वाला रहा। हालांकि, MOSL ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले मीडियम टर्म में लार्जकैप शेयरों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रह सकता है। मोतीलाल ओसवाल के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल का कहना है कि लंबी अवधि में वही कंपनियां सबसे ज्यादा संपत्ति बनाती हैं, जिनका बिजनेस मजबूत होता है और जो लगातार कंपाउंड कर सकती हैं।

1. बीएसई (BSE)

इस सूची में सबसे ऊपर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE लिमिटेड का नाम है। MOSL के आंकड़ों के अनुसार, BSE के शेयरों ने पिछले पांच साल में सालाना करीब 124 प्रतिशत CAGR का रिटर्न दिया है। 2025 में अब तक शेयर में करीब 49 प्रतिशत की तेजी देखी गई है, हालांकि हाल के कुछ सत्रों में इसमें हल्का दबाव भी नजर आया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें