Get App

Solar Industries से लेकर BEL तक... बजट के बाद दौड़ेंगे ये डिफेंस शेयर? गोल्डमैन सैक्स ने लगाया दांव

Defence Stocks: गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, बजट में डिफेंस खर्च का फोकस खास तौर पर “अन्य उपकरणों” (Other Equipment) और पूंजीगत खरीद पर रहा है, जिसका सीधा फायदा कई घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को मिल सकता है। गोल्डमैन सैक्स ने अपनी रिपोर्ट में सोलर इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत डायनामिक्स, डेटा पैटर्न्स और पीटीसी इंडस्ट्रीज को संभावित लाभार्थियों की सूची में शामिल किया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 10:12 AM
Solar Industries से लेकर BEL तक... बजट के बाद दौड़ेंगे ये डिफेंस शेयर? गोल्डमैन सैक्स ने लगाया दांव
Defence Stocks: बजट 2026 में डिफेंस सेक्टर के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये का कुल आवंटन घोषित किया गया

Defence Stocks: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने बजट 2026-27 के बाद जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि डिफेंस सेक्टर के लिए घोषित आवंटन अनुमान से बेहतर रहा है और इसके चलते कुछ चुनिंदा डिफेंस कंपनियां आने वाले समय में लाभ की स्थिति में रह सकती हैं। गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, बजट में डिफेंस खर्च का फोकस खास तौर पर “अन्य उपकरणों” (Other Equipment) और पूंजीगत खरीद पर रहा है, जिसका सीधा फायदा कई घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को मिल सकता है।

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी रिपोर्ट में सोलर इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत डायनामिक्स, डेटा पैटर्न्स और पीटीसी इंडस्ट्रीज को संभावित लाभार्थियों की सूची में शामिल किया है।

डिफेंस खर्च अनुमान से बेहतर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में बजट 2026 पेश करते हुए डिफेंस सेक्टर के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये का कुल आवंटन घोषित किया। यह वित्त वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान 6.81 लाख करोड़ रुपये की तुलना में करीब 15.2 प्रतिशत अधिक है। गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, संशोधित अनुमान के आधार पर भी वित्त वर्ष 2027 का डिफेंस बजट सालाना आधार पर करीब 7 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है। ब्रोकरेज ने पहले इस आवंटन का अनुमान 7.75 लाख करोड़ रुपये लगाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें