Nykaa Share Price: नहीं थम रही नायका में बिकवाली, एक्स-बोनस के दिन 7% टूटे भाव

Nykaa Share Price: दिग्गज फैशन रिटेलर नायका (Nykaa) की कंपनी FSN E-Commerce Ventures के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स के लिए लॉक-इन पीरियड आज खत्म हो रहा है। इसके चलते शेयरों में भारी दबाव दिख रहा है

अपडेटेड Nov 10, 2022 पर 11:47 AM
Story continues below Advertisement
नायका के शेयर पिछले साल 10 नवंबर को लिस्ट हुए थे और आईपीओ निवेशकों को इसने 78 फीसदी लिस्टिंग गेन दिया था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nykaa Share Price: दिग्गज फैशन रिटेलर नायका (Nykaa) की कंपनी FSN E-Commerce Ventures के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स के लिए लॉक-इन पीरियड आज 10 नवंबर को खत्म हो रहा है। इसके चलते शेयरों में भारी दबाव दिख रहा है। इंट्रा-डे में आज बीएसई पर यह यह करीब सात फीसदी टूटकर 166.85 रुपये के भाव पर फिसल गया था।

    इस गिरावट को थामने के लिए कंपनी ने बोनस शेयरों का ऐलान किया था। जिसका मिला-जुला असर दिख रहा है। इंट्रा-डे में आज सात फीसदी गिरने के बाद इसके भाव में करीब 5 फीसदी की रिकवरी दिख रही है। अभी इसके शेयर 2.45 फीसदी की कमजोरी के साथ 175.30 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं।

    लॉक-इन का क्या है मसला


    नायका का आईपीओ पिछले साल 28 अक्टूबर-1नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ के खुलने से पहले दिन प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स को इसके शेयर अलॉट हुए थे, उनके लिए ये बाध्यता थी कि वे लिस्टिंग गेन नहीं ले सकते थे। एक साल के भीतर वे शेयरों की बिक्री नहीं कर सकते थे। यह लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है यानी कि अब वे अपनी शेयरहोल्डिंग कम या खत्म कर सकते हैं।

    850 रुपये डिविडेंड के ऐलान पर फीका रिस्पांस, इस लॉर्ज कैप स्टॉक में मामूली उठा-पटक, क्या आपने किया है निवेश

    क्यों कंपनी ने लिया बोनस का फैसला

    लॉक-इन में कंपनी के करीब 67 फीसदी शेयर थे यानी कि इन्हें बेचा गया तो भारी गिरावट दिख सकती है। ऐसे में लॉक-इन पीरियड समाप्त होने पर बिकवाली के अंदेशे को देखते हुए कंपनी ने बोनस शेयरों का दांव खेला।

    कंपनी के मैनेजमेंट ने बोनस शेयरों के लिए एक्स-डेट वही रखी जो लॉक-इन पीरियड समाप्ति का दिन है यानी 10 नवंबर। बोनस के लिए 11 नवंबर 2022 रिकॉर्ड डेट है। कंपनी ने 5:1 के रेश्यो में बोनस का ऐलान किया है यानी कि एक शेयर के बदले शेयरहोल्डर्स को पांच शेयर मिलेंगे।

    59% टूट चुके हैं शेयर

    नायका के शेयर पिछले साल 10 नवंबर को लिस्ट हुए थे और आईपीओ निवेशकों को इसने 78 फीसदी लिस्टिंग गेन दिया था। पहले दिन इसके शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 96 फीसदी प्रीमियम पर बंद हुए थे। इसके बाद नायका में और तेजी आई और यह 26 नवंबर को रिकॉर्ड ऊंचाई 429.86 रुपये (बोनस के हिसाब से एडजस्टेड प्राइस) (Nykaa Share Price) पर पहुंच गया।

    हालांकि फिर इसमें दबाव दिखा और यह करीब 11 महीने में 62 फीसदी टूटकर 28 अक्टूबर 2022 को इश्यू प्राइस से भी नीचे 162.91 रुपये (बोनस के हिसाब से एडजस्टेड प्राइस) पर फिसल गया। अभी इसमें करीब 8 फीसदी की रिकवरी है लेकिन रिकॉर्ड हाई से करीब 59 फीसदी डिस्काउंट पर है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।