Get App

विशाल मेगामार्ट, NTPC ग्रीन समेत इन 14 शेयरों में आ सकता है बड़ा विदेशी निवेश, FTSE इंडेक्स में बदलाव का आज होगा ऐलान

FTSE Index Rejig: फाइनेंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज (FTSE) में बदलाव से विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) में करीब 11.5 करोड़ डॉलर के निवेश आने का अनुमान है। इसके बाद हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) में 5.6 करोड़, वारी एनर्जीज (Waaree Energies) में 4.9 करोड़ डॉलर, स्विगी (Swiggy) में 3.2 करोड़ डॉलर और एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy) में 2.2 करोड़ डॉलर का इनफ्लो देखने को मिल सकता है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 20, 2025 पर 10:43 AM
विशाल मेगामार्ट, NTPC ग्रीन समेत इन 14 शेयरों में आ सकता है बड़ा विदेशी निवेश, FTSE इंडेक्स में बदलाव का आज होगा ऐलान
FTSE Index Rejig: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर में 4.1 करोड़ डॉलर डॉलर के इनफ्लो की संभावना है

FTSE Index Rejig: कई भारतीय कंपनियों के शेयरों में आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर पैसिव विदेशी निवेश आता हुआ दिख सकता है। दरअसल लंदन स्थित फाइनेंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज (FTSE) आज 20 जून को अपने इंडेक्स में बदलाव का ऐलान करने वाला है। बाजार सूत्रों के मुताबिक, विशाल मेगा मार्ट, हुंडई मोटर इंडिया, NTPC ग्रीन एनर्जी, स्विगी और वारी एनर्जी समेत कई शेयरों को इस बदलाव से तगड़ा फायदा हो सकता है। FTSE इस बदलाव का औपचारिक ऐलान आज 20 जून को करेगा, जबकि इसमें निवेश का प्रवाह 23 जून से शुरू होने की उम्मीद है।

कई ब्रोकरेज रिपोर्टों के मुताबिक, FTSE इंडेक्स में बदलाव के चलते कई शेयरों में विदेशी फंडों की ओर से बड़ा पैसिव निवेश देखने को मिल सकता है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, इसके चलते सबसे अधिक विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) में करीब 11.5 करोड़ डॉलर के निवेश आने का अनुमान है। इसके बाद हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) में 5.6 करोड़, वारी एनर्जीज (Waaree Energies) में 4.9 करोड़ डॉलर, स्विगी (Swiggy) में 3.2 करोड़ डॉलर और एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy) में 2.2 करोड़ डॉलर का इनफ्लो देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर (Afcons Infrastructure), वनसोर्स स्पेशियालिटी फार्मा (OneSource Specialty Pharma), साई लाइफ साइंसेज (Sai Life Sciences) और इनवेंटुरस नॉलेज (Inventurus Knowledge) जैसी कंपनियों को भी FTSE इंडेक्स में शामिल किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें