बाजार में अभी और करेक्शन मुमकिन लेकिन Zomato में 15% तक की तेजी संभव: अनु जैन 

निफ्टी मेटल पर बात करते हुए अनु ने कहा कि ट्रेंड चैनल से मेटल इंडेक्स ने ब्रेकआउट दिया है। ग्लोबल मेटल डिमांड को लेकर अनिश्चतता बरकरार है। भारत में मेटल की डिमांड बेहतर है। पश्चिमी देशों में मेटल की मांग सुधरने की उम्मीद है। टाटा स्टील पर बात करते हुए अनु जैन कि इस स्टॉक में 160 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, हिंडाल्को में 710-740 रुपए तक तेजी बढ़ सकती है

अपडेटेड Feb 09, 2024 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी बैंक पर अपनी राय देते हुए अनु जैन ने कहा कि बैंक निफ्टी में फंडामेंटल और टेक्निकल्स से विरोधाभासी संकेत मिल रहे हैं। इस समय बैंक निफ्टी टेक्निकली कमजोर दिख रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बजट के बाद शेयर बाजार में रैली जारी है लेकिन Nifty के लिए 22,124 के लेवल पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। ऐसे में बाजार में आगे भी करेक्शन दिख सकता है। यह कहना है 360 One की प्रेसिडेंट अनु जैन का। जैन ने कहा, इस करेक्शन में निफ्टी 21,130-20,770 तक फिसल सकता है। जबकि अगर इसमें तेजी आई तो 21,840-22,125 के लेवल पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।

    आइए जानते हैं कि कहां तक जाएगा निफ्टी बैंक

    अनु जैन ने कहा कि बैंक निफ्टी में फंडामेंटल और टेक्निकल्स से Contradictory संकेत मिल रहे हैं। इस समय बैंक निफ्टी टेक्निकली कमजोर दिख रहा है। लेकिन इसका वैल्युएशन अच्छा नजर आ रहा है। मौजूदा गिरावट में बैंक निफ्टी में 44370-43970 का स्तर देखने को मिल सकता है। इसके बाद ये 42740-41740 तक भी फिसल सकता है। ऊपर की तरफ बैंक निफ्टी के लिए 46100-46400 पर अहम रजिस्टेंस नजर आ रहा है। निफ्टी बैंक के लिए न्यूट्रल से निगेटिव संकेत मिल रहे हैं।


    अब जानते हैं कि सरकारी या प्राइवेट बैंकों में क्या करें निवेशक!

    अनु जैन ने कहा कि NIFTY PSU बैंक इंडेक्स 9.2 गुना के P/E मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, प्राइवेट बैंक 16.43 गुना के P/E मल्टीपल पर हैं। PSU से ज्यादा वैल्युएशन प्राइवेट को मिलता रहा है। ऐसे में PSU की तुलना में प्राइवेट बैंक ज्यादा पसंद हैं।

    अब बात करते हैं कि निफ्टी मेटल इंडेक्स में क्या करें निवेशक?

    अनु जैन ने कहा कि ट्रेंड चैनल से मेटल इंडेक्स ने ब्रेकआउट दिया है। ग्लोबल मेटल डिमांड को लेकर अनिश्चतता बरकरार है। भारत में मेटल की डिमांड बेहतर है। पश्चिमी देशों में मेटल की मांग सुधरने की उम्मीद है। टाटा स्टील पर बात करते हुए अनु जैन कि इस स्टॉक में 160 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, हिंडाल्को में 710-740 रुपए तक तेजी बढ़ सकती है।

    अब जानते हैं कि निफ्टी फार्मा में क्या लेवल मिलेगा

    अनु जैन ने कहा कि निफ्टी फार्मा इंडेक्स इस समय राइजिंग ट्रेंड चैनल में है। फार्मा इंडेक्स में हमें 20400 तक का स्तर देखने को मिल सकता है।

    आइए जानते हैं कि Zomato में कितनी तेजी आएगी

    अनु जैन ने कहा कि जोमैटो के वित्त वर्ष 2025-26 के EPS अनुमान को 28-33 फीसदी तक बढ़ाया है। इस शेयर पर खरीदारी की सलाह है। आगे इसमें 15 फीसदी तक की तेजी संभव है। इंफोएज पर अनु जैन का कहना है कि शेयर में तेजी संभव है। स्टॉक में 6580 रुपए का टारगेट मुमकिन है। नीचे की तरफ 2380 रुपए के स्तर पर खरीदारी का मौका होगा।

    ACC में गिरावट पर करें खरीद

    ACC में भी अनु जैन की गिरावट में खरीदारी की सलाह है। उनका मानना है कि शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 3150-3280 रुपए का लक्ष्य संभव है। मदरसन सुमी वायरिंग पर अनु जैन की राय है कि कंपनी TTMT सप्लाई चेन में एंटर कर रही है। आगे इस स्टॉक में 77-80 रुपए का लक्ष्य संभव है।

    कहां तक जाएगा ITC

    अनु जैन का कहना है कि इस समय उनको ITC में वैल्यू नजर आ रही है। स्टॉक में 450 रुपए तक का लक्ष्य संभव है। ITC में BAT की बिकावली से थोड़ा दबाव संभव है। अनु ने बताया कि इंश्योरेंस शेयरों में उन्हें SBI LIFE ज्यादा पसंद है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।