Get App

Gabion Tech IPO Listing: 826 गुना भरा था आईपीओ, अब ₹89 पर लिस्ट हुआ ₹81 का शेयर

Gabion Tech IPO Listing: गैबियन टेक्नोलॉजीज इंडिया स्टील गैबियन बनाती है और यह दुनिया भर में जियोसिंथेसिस, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग और ग्राउंड इंप्रूवमेंट सर्विसेज मुहैया कराती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 4:54 PM
Gabion Tech IPO Listing: 826 गुना भरा था आईपीओ, अब ₹89 पर लिस्ट हुआ ₹81 का शेयर
Gabion Tech IPO Listing: गैब्रियन टेक का ₹29 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6-8 जनवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Gabion Tech IPO Listing: स्टील गैबियन बनाने वाली गैबियन टेक्नोलॉजीज इंडिया के शेयरों की आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 826 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹81 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹89.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 9.88% का लिस्टिंग गेन (Gabion Tech Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹84.55 (Gabion Tech Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया।

हालांकि निचले स्तर से इसने रिकवरी की और उछलकर यह 5% के अपर सर्किट ₹93.45 पर पहुंच गया। हल्की मुनाफावसूली के साथ दिन के आखिरी में यह ₹93.00 पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक अब 14.81% मुनाफे में हैं।

Gabion Tech IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

गैब्रियन टेक का ₹29 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6-8 जनवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 826.00 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 271.13 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1,467.78 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 867.23 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 36 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹1.06 करोड़ प्लांट और मशीनरी की खरीदारी, ₹22.11 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें