Gabriel Pet Straps IPO Listing: एंट्री करते ही अपर सर्किट, 13% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद और चढ़े शेयर

Gabriel Pet Straps IPO Listing: पेट स्ट्रैप बनाने वाली गैब्रिएल पेट स्ट्रैप्स (Gabriel Pet Straps) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 246 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें IPO के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

अपडेटेड Feb 07, 2024 पर 4:16 PM
Gabriel Pet Straps IPO Listing: गैब्रिएल पेट स्ट्रैप्स का 8.06 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 जनवरी से 2 फरवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की BSE SME पर एंट्री हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Gabriel Pet Straps IPO Listing: पेट स्ट्रैप बनाने वाली गैब्रिएल पेट स्ट्रैप्स (Gabriel Pet Straps) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 246 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 101 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 115.00 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 14 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Gabriel Pet Straps Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 120.75 रुपये (Gabriel Pet Straps Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक करीब 20 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Gabriel Pet Straps IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    गैब्रिएल पेट स्ट्रैप्स का 8.06 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 जनवरी से 2 फरवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 246.20 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 122.92 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 7.98 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, जमीन खरीदने, सोलर पावर प्लांट लगाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।


    BharatPe को कॉरपोरेट मिनिस्ट्री ने भेजा नोटिस, Ashneer Grover से जुड़ा है मामला

    Gabriel Pet Straps के बारे में

    वर्ष 2020 में बनी गैब्रिएल पेट स्ट्रैप्स भारी-भरकम चीजों की पैकेजिंग के लिए गैब्रिएल ब्रांड नाम से पेट स्ट्रैप्स तैयार करती है। इसकी मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी गुजरात के राजकोट में है। वहीं कारोबार देश भर में फैला हुआ है और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क 10 राज्यों में है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 में इसे 3.68 लाख रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। अगले वित्त वर्ष 2023 में स्थिति सुधरी और कंपनी को 51.96 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 9.69 करोड़ रुपये से उछलकर 15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो अप्रैल-अक्टूबर 2023 में कंपनी को 17.30 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा और 4.52 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।