Gainers & Losers: 10 stocks जिनमें 30 अगस्त को दिखा सबसे ज्यादा ऐक्शन

बेंचमार्क इंडेक्सेस 1 प्रतिशत तेजी के साथ नये शिखर पर बंद हुए

अपडेटेड Aug 31, 2021 पर 8:02 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज के कारोबार में आईटी को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए जिसमें कि metal, pharma और PSU Bank में से प्रत्येक में 2 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। वहीं BSE midcap और smallcap इंडेक्सेस में 1.5 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।

    30 अगस्त को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बेंचमार्क इंडेक्सेस में से प्रत्येक में 1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखने को मिली और ये नये हाई पर बंद हुए। बाजार के बंद होने पर सेंसेक्स 765.04 अंक या 1.36% बढ़कर 56,889.76 पर और निफ्टी 225.80 अंक या 1.35% ऊपर चढ़कर 16,931 पर बंद हुए।

    Bharti Airtel | CMP: Rs 625 | इस टेलीकॉम कंपनी द्वारा कहा गया कि उसके निदेशक मंडल ने 5 रुपये के अंकित मूल्य के इक्विटी शेयर जारी करके 21,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी थी, उसके बाद शेयर 5 प्रतिशत से अधिक उछल गया।

    Nazara Technologies | CMP: Rs 1,821 | कंपनी ने कहा कि वह अपने मौजूदा शेयरधारकों Sreeram Reddy Vanga and Unnati Management Consultants LLP से OpenPlay Technologies के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए एक या अधिक चरणों में 186.41 करोड़ रुपये का रणनीतिक निवेश करेगी जिसके बाद स्टॉक की कीमत में 6 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

    Anupam Rasayan | CMP: Rs 754.90 | इस कंपनी द्वारा एक जापानी बहुराष्ट्रीय रासायनिक कंपनी के साथ 135 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) पर हस्ताक्षर करने के बाद इसके स्टॉक की कीमत 2 प्रतिशत ऊपर की तरफ बढ़ी।

    Maruti Suzuki | CMP: Rs 6,802 | इस दिग्गज ऑटो कंपनी द्वारा सितंबर 2021 में अपने सभी मॉडलों में भाव बढ़ाने का ऐलान करने के बाद इसके शेयर की कीमत में 2 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ।


    Gainers & Losers: सितंबर सीरीज का शानदार आगाज, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

    Larsen & Toubro | CMP: Rs 1,657.50 | एलएंडटी की निर्माण इकाई एलएंडटी कंस्ट्रक्शन द्वारा अपने विभिन्न कारोबार के लिए भारत और विदेशों में कई ऑर्डर मिलने के बाद ये शेयर हरे निशान में बंद हुआ।

    L&T Finance Holdings | CMP: Rs 83.95 | एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (L&T Finance Holdings) अपने म्युचुअल फंड कारोबार को बेचने के लिए एचएसबीसी (HSBC) के साथ उच्च स्तरीय बातचीत कर रहा है। मनीकंट्रोल (Moneycontrol) द्वारा ये रिपोर्ट प्रकाशित करने के बाद इस शेयर में 3 प्रतिशत की तेजी आई।

    एलएंडटी म्यूचुअल फंड की बिक्री कुछ समय से लंबित थी। मनीकंट्रोल ने पहले ही बताया था कि निजी इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) 3,200 करोड़ रुपये में इस सौदे को पूरा करने पर विचार कर रही थी, जबकि एलएंडटी फाइनेंस को इस सौदे से 4,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद थी, जिसके लिए सेबी (SEBI) की अहम मंजूरी की आवश्यकता होगी।

    Ramkrishna Forgings | CMP: Rs 1,018.80 | इस फर्म द्वारा भारत में स्थित एक प्रमुख global axle manufacturer से प्रति वर्ष 12.करोड़ रुपये के warm-forging कारोबार के लिए LoI प्राप्त करने के बाद इस कंपनी का शेयर 9 प्रतिशत से अधिक उछल गया।

    Axis Bank | CMP: Rs 782.75 | बैंक द्वारा आज यानी 30 अगस्त को पूर्व में घोषित अनुसार debt-raise plan के तहत securities जारी करना शुरू करने के बाद शेयर में बढ़त देखने को मिली।

    Steel Strips Wheels | CMP: Rs 1,929 | कंपनी द्वारा टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट (Tata Steel Long Product) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद शेयर 2 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया।

    Granules India | CMP: Rs 331.30 | स्टॉक 30 अगस्त को हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। कंपनी ने arthritis के दर्ज के लिए Acetaminophen Extended-Release Tablets  OTC, 650mg के लिए Health Canada से मार्केटिंग मंजूरी हासिल करने का ऐलान किया है।  

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।