Get App

मई एक्सपायरी से पहले बाजार की शानदार क्लोजिंग, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

बाजार की क्लोजिंग शानदार रही। 16 फरवरी बाद पहली बार निफ्टी 15,300 के पार बंद हुआ.

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2021 पर 9:03 AM
मई एक्सपायरी से पहले बाजार की शानदार क्लोजिंग, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

मई एक्सपायरी से पहले बाजार की क्लोजिंग शानदार रही। 16 फरवरी बाद पहली बार निफ्टी 15,300 के पार बंद हुआ। आज सेंसेक्स 380 अंको की बढ़त के साथ 51,000 के पार पहुंचने में कामयाब रहा। साथ निफ्टी बैंक में 22 अंको की मामूली बढ़त दर्ज की गई। आज के सेशन में रियल्टी, IT और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। जबकि मेटल शेयरों में मुनाफावसूली रही।

16 फरवरी बाद पहली बार निफ्टी 15,300 के पार बंद होने में कामयाब रहा है। निफ्टी ने आज तेजी का चौका  लगाया है। रियल्टी और IT इंडेक्स 6 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। ऑटो इंडेक्स 10 हफ्ते की ऊंचाई पर बंद हुए हैं। स्मालकैप इंडेक्स आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। रियल्टी, IT,ऑटो शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, मेटल शेयरों में बिकवाली रही।

निफ्टी 93 प्वाइंट चढ़कर 15,301 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 380 प्वाइंट चढ़कर 51,018 पर बंद हुआ। मिडकैप 21 प्वाइंट चढ़कर 25,565 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 22 प्वाइंट चढ़कर 34,684 पर बंद हुआ है।

आज के कारोबार में  निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। वहीं, निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में तेजी दिखी।

आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Sun Pharma Advanced Research Company | CMP: Rs 233 | आज ये स्टॉक बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी (SPARC) ने कहा है कि दिलीप सांघवी (Dilip Shanghvi) ने कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) के पद से इस्तीफा दे दिया है। SPARC ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि सांघवी ने पद छोड़ने की इच्छा जताई और तत्काल प्रभाव से MD के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया, जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया था। इसमें आगे कहा गया कि हालांकि, सांघवी नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और अध्यक्ष के रूप में कंपनी के बोर्ड से जुड़े रहेंगे।

Grasim Industries | CMP: Rs 1,408 | अच्छे नतीजों के बाद आज ये शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ है। 31 मार्च 2021 में खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 13.3 फीसदी की बढ़त के साथ  2,616.64 करोड़ रुपए पर रहा है। Sharekhan ने इसकी रेटिंग buy बनाए रखते हुए 1,680 रुपए का लक्ष्य दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें