बाजार में लगातार तीसरे दिन कंसोलिडेशन का मूड दिखा। निफ्टी 15700 के करीब बंद हुआ। आज को कारोबार में ICICI BANK, HDFC TWINS और HUL ने दबाव बनाया लेकिन साल के पहले 6 महीने में NIFTY और BANK NIFTY ने 12% से ज्यादा के दमदार रिटर्न दिए। जून सत्र की बाजार ने फ्लैट क्लोजिंग दी है।
कंसोलिडेशन का मूड लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। मिड कैप IT और मेटल में तेजी रही। वहीं पावर डिस्ट्रीब्यूशन रिफॉर्म की खबर से से पावर शेयरों में करंट बना। निफ्टी 15722 पर बंद हुआ। वहीं अगर पूरे महीने की बात करें तो निफ्टी में 0.9 और सेंसेक्स में 1 फीसदी की तेजी रही।