वीकली एक्सपायरी के दिन उतार-चढ़ाव वाले सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स (Indian benchmark indices) उच्च स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स करीब 160 अंक या 0.26% बढ़कर 62,570.68 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 48.80 अंक या 0.26% बढ़कर 18,609.30 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी नजर आई। मिडकैप इंडेक्स आज 196 प्वाइंट चढ़कर 32,504 पर बंद हुआ। इसके अलावा बैंकिंग, मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। जबकि इंफ्रा, ऑटो शेयरों में हल्की तेजी नजर आई। दूसरी तरफ फार्मा, रियल्टी, IT शेयरों में कमजोरी नजर आई। आज सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में बढ़त नजर आई है। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली।
