Gainers & Losers: नए शिखर पर बंद हुआ बाजार, 23 सितंबर को इन 10 शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Skipper का शेयर आज 15 फीसदी की रैली दिखाता नजर आया। दरअसल, एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक पर 'Buy' रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। एक्सिस सिक्योरिटीज ने स्किपर लिमिटेड के शेयरों के लिए 600 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज ने कंपनी के बिजनेस में मजबूत ग्रोथ की संभावना जताई है

अपडेटेड Sep 23, 2024 पर 5:13 PM
Story continues below Advertisement
बाजार ने आज कारोबारी दिन के दौरान नया रिकॉर्ड स्तर छुआ और बढ़त के साथ नए शिखर पर बंद होने में कामयाब रहा।

Gainers & Losers:  बाजार ने आज कारोबारी दिन के दौरान नया रिकॉर्ड स्तर छुआ और बढ़त के साथ नए शिखर पर बंद होने में कामयाब रहा। PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। तेल-गैस, ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 384.30 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 84,928.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 148.10 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 25,939.05 के स्तर पर बंद हुआ।

'

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Indus Towers | CMP: Rs 402| शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने इसे 'Buy' रेटिंग दी है। साथ ही इसके शेयरों के लिए 500 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। Citi के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की ओर से AGR याचिका खारिज किए जाने से वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के कैश फ्लो पर तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन निकट भविष्य में स्टॉक के सेंटिमेंट पर असर जरूर पड़ सकता है।


Adani Total Gas | CMP: Rs 829 | आज यह शेयर 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में सबसे बड़ी ग्लोबल फाइनेंसिंग हासिल हुई है। कंपनी के मुताबिक, कारोबार के विस्तार के लिए वैश्विक कर्जदाताओं से 37.5 करोड़ डॉलर की फाइनेंसिंग हासिल की हुई है। इसमें ऋण सुविधा के साथ 31.5 करोड़ डॉलर का शुरुआती कमिटमेंट शामिल है।"

SpiceJet | CMP: Rs 70 | स्पाइसजेट के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) को इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के शानदार रिस्पांस आज यह शेयर 5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। स्पाइसजेट ने इस इश्यू के जरिए शेयर जारी कर 3 हजार करोड़ रुपए जुटा लिए हैं।

Hind Rectifiers | CMP Rs 856 | आज यह शेयर 5 फीसदी की बढ़त के साथ अपरसर्किट हिट लगाता नजर आया । भारतीय रेलवे से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का सप्लाई ऑर्डर हासिल हुआ है। हिंद रेक्टिफायर्स रेलवे एंड इंडस्ट्रीज के लिए इलेक्ट्रिकल रेक्टिफायर ट्रांसफॉर्मर्स और इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट सॉल्यूशंस की डिजाइन और डेवलपमेंट में एक बड़ा नाम है।

Fusion Micro Finance | CMP: Rs 275 | आज यह शेयर 10 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म ने Investec ने स्टॉक पर 'hold' से 'sell'की रेटिंग दी है और लक्ष्य 500 रुपये से घटाकर 300 रुपये कर दिया है। कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में पहली तिमाही की तुलना में अधिक अनुमानित क्रेडिट लॉस (ECL) के संकेत दिए जाने के बाद यह डाउनग्रेड किया गया।

.

Aarti Drugs | CMP: Rs 526 | आज यह शेयर 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी को यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से 7 ऑब्जर्वेशन मिले हैं। कंपनी ने पिछले सप्ताह के आखिर में शेयर बाजारों को बताया था कि USFDA ने 12-20 सितंबर 2024 के बीच कंपनी की तारापुर, महाराष्ट्र में स्थित API मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का इंस्पेक्शन किया था। इसके बाद आरती ड्रग्स को USFDA की ओर से Form 483 में 7 ऑब्जर्वेशन मिले हैं। जांच में ऑब्जर्वेशंस के मिलने का मतलब है खामियां पाया जाना।

Glenmark Pharma | CMP: Rs 1,705 | आज यह शेयर 5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, USFDA ने ग्लेनमार्क फार्मा की छत्रपति संभाजी नगर (पुराना नाम औरंगाबाद), महाराष्ट्र में स्थित फॉर्म्युलेशन मैन्युफैक्चरिंग फै​सिलिटी का गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस इंस्पेक्शन पूरा कर लिया है।

Vodafone Idea | CMP: Rs 11 | आज यह शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल , कंपनी ने नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ करीब 30,000 करोड़ (लगभग 3.6 अरब डॉलर) की एक बड़ी डील साइन की है। यह डील अगले 3 साल तक नेटवर्क उपकरणों की सप्लाई के लिए की गई है।

Skipper | CMP Rs 478 | शेयर आज 15 फीसदी की रैली दिखाता नजर आया। दरअसल, एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक पर 'Buy' रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। एक्सिस सिक्योरिटीज ने स्किपर लिमिटेड के शेयरों के लिए 600 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज ने कंपनी के बिजनेस में मजबूत ग्रोथ की संभावना जताई है। इस टारगेट प्राइस के अनुसार कंपनी के शेयरों में 418 रुपये के लास्ट क्लोजिंग प्राइस से 44 फीसदी की दमदार रैली की उम्मीद है।

Nifty IT | आज यह अकेला सेक्टर रहा जो लाल 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। Infosys, Tech Mahindra, और TCS में गिरावट देखने को मिली। जून से अगस्त महीने में इस सेक्टर में तेजी देखने को मिली थी जो अब मुनाफावसूली का सामना कर रहा है। इस महीने अब तक निफ्टी आईटी इंडेक्स में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।