Gainers & Losers: फ्लैट रही बाजार की क्लोजिंग, 23 अगस्त को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers: RailTel Corporation of India का शेयर 6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड से 52.66 रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है।RailTel को मिला नया ऑर्डर 31 अगस्त 2024 तक एग्जीक्यूट किया जाना है

अपडेटेड Aug 23, 2024 पर 4:51 PM
Story continues below Advertisement
जैक्सन होल आउटकम से पहले बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला और सेंसेक्स -निफ्टी की सपाट क्लोजिंग हुआ।

Gainers & Losers: जैक्सन होल आउटकम से पहले बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला और सेंसेक्स -निफ्टी की सपाट क्लोजिंग हुआ। सेंसेक्स 33.02 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 81,086.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 11.65 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 24,823.15 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Power Mech Projects | CMP: Rs 6,905 | आज यह शेयर 8 पीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसके बोर्ड ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर एक फुली पेड अप इक्विटी शेयर पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा।


Reliance Power | CMP: Rs 34.5 | आज यह शेयर 5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेबी ने अनिल अंबानी को सिक्योरिटी मार्केट से 5 साल के लिए बैन किया है। रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व अधिकारियों पर भी बैन लगाया है। SEBI ने सिक्योरिटी मार्केट से 5 साल के लिए बैन लगाया। SEBI ने अनिल अंबानी पर `25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

RailTel Corporation of India | CMP: Rs 499 | आज यह शेयर 6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड से 52.66 रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है।RailTel को मिला नया ऑर्डर 31 अगस्त 2024 तक एग्जीक्यूट किया जाना है।

FSN E-Commerce | CMP: Rs 227 | NYKAA में 4 करोड़ से ज्यादा शेयरों का सौदा हुआ। 208 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हाथ बदले । हरिंदरपाल सिंह-एसोसिएट्स के हिस्सा बेचने की खबरों के बाद आज यह शेयर 8 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ।

Bajaj Auto | CMP: Rs 10,384.5 | आज यह शेयर 5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। Bajaj Auto के शेयर अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए। यह तेजी विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन (JPMorgan) की ओर से इन कंपनियों की रेटिंग और टारगेट प्राइस बढ़ाए जाने की खबर के बाद आई।

TVS Motor Company CMP: Rs 2,565.4 | आज यह शेयर 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। UBS ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है और इसके टारेगट प्राइस को 3000 रुपये से बढ़ाकर 3200 रुपये कर दिया है। कंपनी द्वारा नए जुपिटर 110 स्कूटर लॉन्च करने के बाद ब्रोकरेज हाउस इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है।

SEPC | CMP: Rs 25.4 | आज यह शेयर 18 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। कंपनी को Hutti Gold Mines Ltd (HGML) 232 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट पेपर मिला है।

Jain Irrigation Systems | CMP: Rs 74 | आज इस शेयर में 11 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया के साथ MoU साइन किया। उच्च गुणवत्ता वाले, रोग-प्रतिरोधी कॉफी पौधों की बिक्री के लिए समझौता किया।

Nifty Realty | रियल्टी इंडेक्स 2.4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। लोढ़ा, फीनिक्स और प्रेस्टीज एस्टेट्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। हालांकि दूसरी तरफ रियल्टी शेयरों में सनटेक रियल्टी सबसे अलग रही और इसमें 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।