Gainers & Losers : जून एक्सपायरी पर बाजार में जोश देखने को मिला है। सेंसेक्स-निफ्टी आज नए शिखर पर बंद हुए हैं। निफ्टी पहली बार 24,000 के पार बंद हुआ है। IT,एनर्जी, तेल-गैस शेयरों में खरीदारी रही। ऑटो और मेटल इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं। बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। रियल्टी और फार्मा शेयरों पर भी दबाव रहा। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर दबाव रहा। सेंसेक्स 569 प्वाइंट चढ़कर 79,243 पर और निफ्टी 176 प्वाइंट चढ़कर 24,045 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 59 प्वाइंट गिरकर 52,811 पर बंद हुआ है। इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली है -
Route Mobile | CMP: Rs 1,856.9 | माइक्रोसॉफ्ट और प्रॉक्सिमस ग्रुप द्वारा डिजिटल संचार और क्लाउड के लिए कंपनी के साथ पांच साल की साझेदारी पर हस्ताक्षर करने के बाद शेयरों में 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई और यह 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,894.4 रुपये पर पहुंच गया।
CSB Bank | CMP: Rs 365.10 | 595 करोड़ रुपये के ब्लॉक डील के बाद शेयरों में 7.5 प्रतिशत की तेजी आई। बैंक में 9.7 प्रतिशत हिस्सेदारी 595 करोड़ रुपये के ब्लॉक डील में बेची गई। प्रमोटर एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स संभावित विक्रेता हो सकता है।
KEC International | CMP: Rs 891 | केईसी इंटरनेशनल को टीएंडडी और केबल कारोबार में 1,025 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिलने के बाद शुरुआती कारोबार में इस शेयर की कीमत में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
Dr Reddy's Laboratories | CMP: Rs 6,235 | कंपनी ने अमेरिका के बाहर निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी (एनआरटी) कटेगरी में यूके स्थित हैलियन पीएलसी के कंज्यूमर हेल्थ केयर ब्रॉन्ड के ग्लोबल पोर्टफोलियो के अधिग्रहण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस खबर के चलते आज इस शेयर में लगभग 3 फीसदी की तेजी आई है।
Rail Vikas Nigam (RVNL) | CMP: Rs 413.90 | रेल विकास निगम ( को दक्षिणी रेलवे से ऑर्डर मिलने के बाद शुरुआती कारोबार में इस शेयर की कीमत में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
Bharti Hexacom | CMP: Rs 1,184 | जेफरीज द्वारा शेयर को 'खरीदें' की अपनी पिछली रेटिंग से घटाकर 'होल्ड' करने के बाद शेयर की कीमत में 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज ने काउंटर पर अपने लक्ष्य को 1,200 रुपये से बढ़ाकर 1,290 रुपये कर दिया है।
PI Industries | CMP: Rs 3,829.10 | PI इंडस्ट्रीज द्वारा प्लांट हेल्थ केयर पीएलसी को लगभग 346 करोड़ रुपये में खरीदने की पेशकश के बाद PI इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगभग 5 फीसदी की तेजी आई।
IIFL Securities | CMP: Rs 206 | मार्केट रेग्युलेटर सेबी द्वारा कथित शेयर बाजार हेराफेरी में भूमिका के लिए बाजार जानकार संजीव भसीन की जांच किए जाने की रिपोर्ट सामने आने के बाद IIFL Securities के शेयरों में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट आई।