Gainers & Losers: खरीदारी के माहौल में इन 5 शेयरों ने दिखाया दम, तो ये पांच स्टॉक हुए धड़ाम

Gainers & Losers: मार्केट को आज हर सेक्टर से अच्छा सपोर्ट मिला और निफ्टी के हर सेक्टर के इंडेक्स ग्रीन हैं। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की बात करें तो लगातार चौथे दिन रिकवरी के बावजूद रिकॉर्ड हाई से अभी भी 10.5 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था

अपडेटेड Jan 31, 2025 पर 4:17 PM
Story continues below Advertisement
दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 740.76 प्वाइंट्स यानी 0.97% की बढ़त के साथ 77500.57 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 1.11% यानी 258.90 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23508.40 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: अगले वित्त वर्ष 2026 का बजट पेश होने के एक दिन पहले घरेलू मार्केट में खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 740.76 प्वाइंट्स यानी 0.97% की बढ़त के साथ 77500.57 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 1.11% यानी 258.90 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23508.40 पर बंद हुआ है। इस तेजी के माहौल में भी इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज उठा-पटक रही रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।

रॉकेट की स्पीड से ये शेयर चढ़े ऊपर

Punjab National Bank (PNB) । मौजूदा भाव: ₹101.15 (+4.76%)

दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे आने के बाद पीएनबी के शेयर रॉकेट बन गए और इंट्रा-डे में 5.49 फीसदी उछलकर ₹101.85 पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में बैंक का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 106 फीसदी से अधिक बढ़कर ₹4648.60 करोड़ पर पहुंच गया। बैंक का ग्रॉस एनपीए भी 6.24 फीसदी से गिरकर 4.09 फीसदी और नेट एनपीए 0.96 फीसदी से फिसलकर 0.41 फीसदी पर आ गया।


BEL। मौजूदा भाव: ₹292.80 (+4.98%)

डिफेंस सेक्टर की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के तीसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे तो शेयर इंट्रा-डे में 5.41 फीसदी उछलकर ₹294.00 पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर ₹893 करोड़ से बढ़कर ₹1316 करोड़ पर पहुंच गया और ईबीआईटीडीए मार्जिन 25.4 फीसदी से उछलकर 28.7 फीसदी पर पहुंच गया। नतीजे के बाद नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग के साथ इसका टारगेट प्राइस ₹363 और जेफरीज ने ₹370 फिक्स किया है तो मॉर्गन स्टैनले ने ओवरवेट रेटिंग के इसका टारगेट ₹364 पर फिक्स किया है।

Kalyan Jewellers । मौजूदा भाव: ₹502.50 (+14.13%)

अगले वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश होने के एक दिन पहले कल्याण ज्वैलर्स के शेयर इंट्रा-डे में 15 फीसदी उछलकर ₹506.30 पर पहुंच गए।

Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹74.79 (+11.88%)

एक बार फिर से देश की टॉप इलेक्ट्रिक टूव्हीलर कंपनी बनने और ‘जनरेशन 3’ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज को लॉन्च करने के चलते ओला इलेक्ट्रिक के शेयर इंट्रा-डे में 14.44 फीसदी उछलकर ₹76.50 पर पहुंच गए। कंपनी का मानना है कि जेनेरेशन 3 प्लेटफॉर्म वाले ईवी से उसके मार्जिन में करीब 20 फीसदी की बचत होगी। वहीं Vahan पोर्टल के डेटा के मुताबिक दिसंबर 2024 के मुकाबले इसके स्कूटर्स का रजिस्ट्रेशन 65 फीसदी बढ़कर 22,656 स्कूटर्स पर पहुंच गया। इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मार्केट में अब इसकी हिस्सेदारी 25 फीसदी है।

Nestle India । मौजूदा भाव: ₹2313.05 (+4.25%)

दिसंबर तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे और डिविडेंड के ऐलान पर नेस्ले के शेयर इंट्रा-डे में 7.60 फीसदी उछलकर ₹2387.45 पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5 फीसदी उछलकर ₹688 करोड़ और रेवेन्यू करीब 4 फीसदी बढ़कर ₹4779.73 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने नतीजे के साथ आज 14.25 रुपये के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया जिसकी रिकॉर्ड डेट 7 फरवरी 2025 फिक्स की गई है।

ढह गए ये शेयर

Bank of Baroda (BoB) । मौजूदा भाव: ₹213.40 (-4.07%)

दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे तो ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस घटा दिया और इसके चलते शेयर इंट्रा-डे में 5.10 फीसदी टूटकर ₹211.10 पर आ गए। जेफरीज और एचएसबीसी ने इसका टारगेट प्राइस घटाकर ₹250 कर दिया है। नुवामा का कहना है नॉन-इंटेरेस्ट इनकम और क्रेडिट कॉस्ट उम्मीद से बेहतर रही लेकिन नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) उम्मीद से कमजोर रही। ऐसे में नुवामा ने इसका टारगेट प्राइस ₹277 से घटाकर अब ₹265 फिक्स किया है।

JSPL । मौजूदा भाव: ₹791.85 (-5.74%)

दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजे पर जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (JSPL) के शेयर इंट्रा-डे में 13.83 फीसदी टूटकर ₹723.95 पर आ गए। हालांकि शेयरों को सबसे अधिक झटका इसके कैपेक्स प्लान से लगा। कंपनी अपनी क्षमता को 9.6 टन से बढ़ाकर 15.9 टन करने की तैयारी में है और इसने ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले को भी हैरान कर दिया। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने इसे ओवरवेट की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹1200 फिक्स किया है तो सिटी ने ₹765 के टारगेट पर सेल रेटिंग दी है।

Praj Industries । मौजूदा भाव: ₹630.50 (-0.65%)

दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजे पर प्राज इंडस्ट्रीज के शेयर इंट्रा-डे में 6.25 फीसदी टूटकर ₹595.00 पर आ गए। दिसंबर तिमाही में प्राज इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 41.6 फीसदी गिरकर ₹41.1 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 2.9 फीसदी बढ़कर ₹853 करोड़ पर पहुंच गया।

Marico । मौजूदा भाव: ₹671.85 (-0.07%)

पैराशूट ऑयल कंपनी मैरिको के दिसंबर तिमाही के नतीजे आते ही शेयर धड़ाम हो गए और ये इंट्रा-डे में 2.52 फीसदी टूटकर ₹655.40 पर आ गए। कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दिसंबर तिमाही में 4.2 फीसदी बढ़कर ₹399 करोड़ और रेवेन्यू 15 फीसदी उछलकर ₹2794 करोड़ पर पहुंच गया। ईबीआईटीडी भी 4 फीसदी बढ़कर ₹533 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान ईबीआईटीडीए मार्जिन 2.10 फीसदी गिरकर 19.1 फीसदी पर आ गया।

Indian Energy Exchange (IEX) । मौजूदा भाव: ₹174.50 (-0.43%)

एक्स-डिविडेंड के चलते इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के शेयर इंट्रा-डे में 1.17 फीसदी टूटकर ₹173.20 पर आ गए। कंपनी हर शेयर पर 1.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड बांट रही है।

(सभी भाव बीएसई से)

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Punjab National Bank Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा डबल, NPA घटा

Ola Electric फिर से देश की टॉप इलेक्ट्रिक टूव्हीलर कंपनी, शेयर ने भरा फर्राटा

Nestle India Q3 Result: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 5% बढ़ा, ₹14.25 के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

JSPL का शेयर धड़ाम, क्या रही वजह और ब्रोकरेजेज की अब क्या है स्टॉक पर रणनीति

बजट से पहले ऊपर भागा Kalyan Jewellers का शेयर

BEL के नतीजे बाजार को आये पसंद, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक में करें खरीदारी या मुनाफावसूली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।